27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ATM में चिप लगाकर चुराई 100 ग्राहकों की डिटेल, खाली कर दिए अकाउंट

हरियाणा के गुड़गांव में हैकरों ने एक एटीएम से 100 लोगों की डिटेल चुराकर उनके खातों से 15 लाख रुपए चुरा लिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 12 Jul 2018, 1:18 PM IST

HDFC Bank ATM

ATM में चिप लगाकर चुराई 100 ग्राहकों की डिटेल, खाली कर दिए अकाउंट

नई दिल्ली। यदि आप बार-बार एटीएम का इस्तेमाल करते हैं तो सावधान हो जाएं। हैकर एटीएम में चिप लगाकर आपके खाते की डिटेल चुराकर आपके खाते को खाली कर सकते हैं। ऐसा ही एक मामला हरियाणा के गुडग़ांव में सामने आया है जहां हैकरों ने एक ही एटीएम से 100 लोगों की डिटेल चुरा ली। बाद में हैकरों ने सभी लोगों को खातों से करीब 15 लाख रुपए उड़ा लिए। अब इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये है पूरा मामला

यह मामला गुडग़ांव के सेक्टर 45 स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा के एटीएम से जुड़ा है। खबरों के अनुसार बीते मार्च और अप्रैल में एटीएम से छेड़छाड़ कर मशीन से 100 लोगों के बैंक खातों की डिटेल चुरा ली गई। बाद में हैकरों ने सभी खातों से करीब 15 लाख रुपए निकाल लिए। एक ही बैंक से एक साथ इतने सारे लोगोंं के खाते से इतना पैसा निकलने के बाद बैंक प्रबंधन हरकत में आया और पुलिस को शिकायत दर्ज कराई गई। बैंक मैनेजर के अनुसार मई की शुरुआत में कई लोगों ने बैंक से पैसे निकलने की शिकायत की थी। इसके बाद बैंक ने जांच शुरू की। जांच में सामने आया की सभी लोगों ने मार्च और अप्रैल में सेक्टर-45 स्थित बैंक शाखा के एटीएम से लेन-देन किया थी। बैंक की ओर से इस एटीएम की सीसीटीवी फुटेज जुटाई जा रही है।

ऐसे चुराया जाता है डाटा

साइबर एक्सपट्र्स के अनुसार हैकर एटीएम में कार्ड डालने वाली जगह पर ऊपर की साइड में स्कीमर (एटीएम कार्ड का डाटा चुराने वाली मशीन) लगा देते हैं। जब कोई व्यक्ति मशीन में कार्ड डालता है तो यह स्कीमर एटीएम कार्ड की डिटेल चुरा लेता है। साथ ही पिन नंबर डालने वाले बटन के ऊपर कैमरा लगाया जाता है। ऐसे में पिन भी कैमरे में रिकॉर्ड हो जाता है। इसमें एक चिप लगी होती है जो कई लोगों को डाटा सेव कर लेती है।

ऐसे करें बचाव

- एटीएम को इस्तेमाल करने से पहले उसकी अच्छी तरह से जांच कर लें।

- कुछ भी संदिग्ध दिखाई देने पर एटीएम इस्तेमाल न करें और बैंक से इसकी शिकायत करें।

- यदि एटीएम का कोई बटन सही से काम नहीं कर रहा है तो ऐसे एटीएम का इस्तेमाल करने से बचें।

- अपने एटीएम कार्ड का पिन हर 2-3 माह पर बदलते रहें।

- पिन बदलने से डाटा चोरी होने के बाद भी खाते से पैसे चुराने की संभावना कम रहती है।

- सुनसान स्थानों वाले एटीएम का इस्तेमाल करने से बचें।

- उन्हीं एटीएम का इस्तेमाल करें जिन पर सुरक्षा गार्ड तैनात हों।

बड़ी खबरें

View All

Personal Finance

कारोबार

ट्रेंडिंग