घर के पास मिलेगी सुविधा
एचडीएफसी बैंक में लायबिलिटी प्रोडक्ट्स, थर्ड पार्टी प्रोडक्ट्स और गैर-निवासी व्यवसाय मामलों के ग्रुप हेड एस. संपत कुमार ने इसकी पुष्टि की है। बैंक ने उम्मीद जताई है कि उनके मोबाइल एटीएम उन लोगों के लिए एक बड़ी सुविधा प्रदान करेंगे, जो अपने घर से दूर जाने बिना बुनियादी वित्तीय सेवाओं का लाभ उठाना चाहते हैं। संपत कुमार ने कहा कि यह सेवा उन सभी स्वास्थ्यकर्मियों और अन्य आवश्यक सेवा प्रदाताओं के लिए भी बहुत मददगार होगी, जो महामारी से निपटने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं।