6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लड़कियों के लिए सरकार की सौगात, सीधे बैंक में ट्रांसफर होंगे 51 हजार रुपए, जानिए कैसे करें Apply

Highlights- Nanda Devi Kanya Yojana लड़कियों के लिए एक विशेष योजना है- इस योजना (Uttarakhand Govt Scheme) के तहत गरीब परिवार की लड़की को आर्थिक सहायता सरकार द्वारा दी जाती है- प्रदेश सरकार (Govt scheme in uttarakhand) अब इस नई योजना के द्वारा लड़की के जन्म से लेकर उसकी शादी तक के लिए पैसे देगी

2 min read
Google source verification
लड़कियों के लिए सरकार की सौगात, सीधे बैंक में ट्रांसफर होंगे 51 हजार रुपए, जानिए कैसे करें Apply

लड़कियों के लिए सरकार की सौगात, सीधे बैंक में ट्रांसफर होंगे 51 हजार रुपए, जानिए कैसे करें Apply

नई दिल्ली. उत्तराखंड की सरकार (Uttarakhand Government) ने बेटियों का भविष्य सवारने के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। इन्हीं योजनाओं में एक योजना नंदा देवी कन्या योजना (Nanda Devi Kanya Yojana) है। यह लड़कियों के लिए एक विशेष योजना है। इस योजना (Uttarakhand Govt Scheme) के तहत गरीब परिवार की लड़की को आर्थिक सहायता सरकार द्वारा दी जाती है। प्रदेश सरकार (Govt scheme in uttarakhand) अब इस नई योजना के द्वारा लड़की के जन्म से लेकर उसकी शादी तक के लिए पैसे देगी, जिससे वे अच्छी से अच्छी शिक्षा प्राप्त हो सके और अपने पैरों में खड़ी हो सके।

2018 में हुई इस योजना की शुरुआत

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत (Uttarakhand Chief Minister Trivendra Singh Rawat) ने जनवरी 2018 में इसकी शुरुआत की थी। बताते चले कि एक जुलाई 2017 से पहले नंदा देवी कन्या धन योजना और गौरा देवी कन्या योजना (Nanda Devi Kanya Yojan) नाम से दो अलग योजनाएं थीं। इसे अब नंदा गौरा कन्या जन धन योजना (Nanda Devi Kanya Yojan) कर दिया गया है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि उत्तराखंड सरकार की इस योजना में क्या है और आप इससे किस तरह फायदा हासिल कर सकते हैं।

इस योजना के अंतर्गत लड़की के परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में 51000 रुपए दिए जाएंगे, जो 7 किश्तों में जन्म से लेकर शादी होने तक दिए जाएंगे। पैसे सीधे बैंक में ही ट्रांसफर किए जाएंगे।


जानिए, इस योजना के उद्देश्य

- इस योजना का मुख्य उद्देश्य लिंब अनुपात को ठीक करना है। अभी भी देश-प्रदेश में लडक़ों की अपेक्षा लड़कियों की संख्या कम होती है।
- लड़कियों के शोषण को कम करना भी इस योजना का उद्देश्य है। देश में बहुत कुप्रथा चलती है, जिसके चलते लड़कियों को कम उम्र में शादी कर देते, उन्हें पढऩे नहीं दिया जाता है। ये सब परिवार की आर्थिक तंगी के कारण भी होता है। इस योजना के चलते लडक़ी के परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी। जिससे वे लडक़ी उनके लिए बोझ नहीं रहेगी।

योजना के लिए दस्तावेज

- आवेदक को अपना आधार कार्ड
- बीपीएल कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- मैट्रिक परीक्षा की मार्कशीट
- बैंक विवरण भी देना होगा।


किस्तों का विवरण

जन्म के समय – 5000
जन्म के एक साल बाद – 5000
8वीं पास करने के बाद – 5000
10वीं पास करने के बाद – 5000
12वीं पास करने के बाद – 5000
स्नातक डिप्लोमा के बाद – 10000
शादी के पहले – 16000

क्या है पात्रता

- वह उत्तराखंड का मूल निवासी हो
- लाभार्थी के परिवार की वार्षिक आय, अगर वह शहरी है तो 42000 रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए, एवं अगर वो ग्रामीण इलाके में आते हैं तो 36000रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- बच्चे का जन्म या तो किसी सरकारी अस्पताल में या एएनएम सेंटर्स या चाइल्ड केयर सेंटर्स में ही हुआ हो। अगर बच्ची का जन्म इसके अलावा कहीं और होता है तो वो इस योजना के लिए पात्र नहीं है।
- बच्चे को जन्म देने से पहले गर्भवती महिला को अपना आंगनवाड़ी में दर्ज करवाना अनिवार्य है।
- कन्या के जन्म के बाद एक साल तक इस योजना के लिए आवेदन किया जा सकता है। यानी अगर किसी की बेटी हुई है तो वह एक साल के अंदर के समय तक इस योजना के लिए आवेदन कर सकता है।

जानिए कैसे करें आवेदन


-http://escholarship.uk.gov.in/Docs/Application_form_GDKDY_Swd.pdf इस वेबसाइड में जा कर जुड़ी सारी जानकारी भर कर फार्म जमा कर लें।