1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अगर आपके पास भी है कार तो आप हर महीने कमा सकते हैं 40 हजार रुपए, जानिए कैसे

आप अपनी कार को ओला, उबर जैसी सिटी ट्रांसपोर्ट सुविधा मुहैया करवाने वाली कंपनी से आसानी से जुड़ सकते हैं।

2 min read
Google source verification

image

Pawan Kumar Rana

Sep 27, 2016

Ola Uber car service

Ola Uber car service

नई दिल्ली। अगर आपके पास भी कार है और आप अपनी कार से मंथली इनकम भी चाहते हैं तो आपके लिए है ये खबर। आप अपनी कार को ओला, उबर जैसी सिटी ट्रांसपोर्ट सुविधा मुहैया करवाने वाली कंपनी से आसानी से जुड़ सकते हैं। इनसे जुडऩे के साथ ही आपको हर महीने मिलने लगेंगे 35-40 हजार रुपए।

हालांकि सिटी टैक्सी सर्विस देने वाली कंपनियों से जुडऩे के लिए आपको कुछ शर्तों को पूरा करना होगा। आइए जानते हैं क्या हैं वो शर्तें और कैसे जुड़ सकते हैं आप इन कंपनियों से:

1. आपके पास मौजूद कार नई होनी चाहिए।
2. कार की कंडीशन बेहतरीन होनी चाहिए।
3. कार मेंं एयर कंडीशनर होना जरूरी है।
4. आप खुद गाड़ी चलाना चाहें तो कमर्शियल लाइसेंस होना जरूरी है।
5. अगर आप ड्राइवर रखना चाहते हैं तो भी कमर्शियल लाइसेंस आवश्यक है।

ऐसे जोड़े कंपनियों से अपनी गाड़ी को:-

1. उबर और ओला के स्थानीय कार्यालय से संपर्क करें।
2. कस्टमर केयर पर भी बात कर जानकारी ली जा सकती है।
3. आपको पैन कार्ड, बैंक अकाउंट डिटेल, लाइसेंस की कॉपी, आईडी और एड्रेस प्रूफ, कार के कागजात देने के अलावा पुलिस वैरिफिकेशन भी करवाना होगा।
4. क्योंकि दोनों कंपनियां ऐप आधारित सर्विस रूल्स लागू कर चुकी हैं, इसलिए आपके पास फुल फीचर्ड स्मार्टफोन होना जरूरी है।
5. अगर आप सभी औपचारिकताओं को पूरा कर लेते हैं तो 24 घंटे के भीतर गाड़ी रजिस्ट्रर्ड की जा सकती है।
6. सारी औपचारिकताएं पूरी होने की दशा में 8-10 में आपकी गाड़ी सर्विस देने के लिए सड़कों पर उतारी जा सकती है।


अगर आपके पास कार नहीं है तो भी आप आसानी से महीने के करीब 25000 रुपए कमा सकते हैं। ये है तरीका:

1. जो लोग बिना कार कंपनियों से जुडऩा चाहते हैं उनके लिए इन कंपनियों ने खास स्कीम्स चला रखी हैं।
2. आप एक बार के निवेश के साथ कार को लीज पर ले सकते हैं। इसके लिए आपको इन कंपनियों को करीब 25000 रुपए देने होंगे।
3. इसके अलावा कंपनियों को हर महीने के हिसाब से तय सब्सक्रिप्शन फीस देनी होगी।
4. आपकी लीज पर ली हुई गाड़ी की हर राइड पर कंपनियों को कमीशन देना होगा।
5. कंपनियों के तय समय के बाद वह कार आपकी हो जाएगी।
6. कंपनियों का दावा है कि लीज पर गाड़ी लेने पर भी आपको हर माह करीब 30000 रुपए की बचत होगी।


ये है कमाई का फार्मूला:


1. एक दिन में 12 राइड करने पर 4500 रुपए का बोनस।
2. 7 राइड पूरी करने पर कम से कम 700 रुपए का अलग से बोनस।
3. पीक ऑवर्स (सुबह 7 से 12.30 और शाम को 5 से 11 बजे तक) में सिंगल राइड पर 250 रुपए का बोनस।
4. पीक ऑवर्स में एयरपोर्ट की सवारी ड्राप करने पर 800 रुपए बोनस।
5. सिंगल राइड पर कुल बिल का 10 फीसदी कमीशन।
6. इसके अतिरिक्त अन्य बोनस भी।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader