1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dena Shakti Scheme : महिलाओं को मिलेगा आसानी से लोन, इस बैंक ने निकाली खास स्कीम

Dena Shakti Scheme : देना शक्ति योजना के तहत महिलाओं को मिलेगा 20 लाख रुपए तक का लोन सस्ती दरों पर मुहैया कराया जा रहा लोन, महिला उद्यमियों के लिए है ये स्कीम
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Soma Roy

•

Updated: 13 Jul 2020, 12:25 PM IST

women1.jpg

Dena Shakti Scheme

नई दिल्ली। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके सशक्तीकरण (Women Empowerment) के मकसद से देना बैंक ने एक खास स्कीम निकाली है। जिसका नाम देना शक्ति योजना (Dena Shakti Scheme) है। इस स्कीम के जरिए बेहद सस्ती दरों पर 20 लाख रुपए तक लोन मुहैया कराया जाता है। ये योजना सिर्फ महिलाओं के लिए है। इसके जरिए वो अपना बिजनेस शुरू कर सकती हैं।

योजना से होने वाले लाभ (Benefits Of Scheme)
1.इस स्कीम के तहत महिला उद्यमियों को ब्याज दर में 25% की रियायत दी जाती है।
2.लोन भरने के लिए 10 साल तक का अधिकतम समय मिलता है।
3.ये लोन कृषि, विनिर्माण, खुदरा व्यापारी या छोटे उद्यमों समेत रिटेल ट्रेडर और माइक्रो-क्रेडिट पर भी मिलता है।

आवेदन के लिए ये बातें रखनी होंगी ध्यान
1.व्यवसाय में 50% या उससे अधिक हिस्सेदारी वाली महिला देना शक्ति योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं।

2.आवेदन करने के लिए पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, वैध पासपोर्ट, उपयोगिता बिल, संपत्ति कर विधेयक, बैंक खाता विवरण और एक पासपोर्ट साइज की फोटो की जरूरत होगी।

कैसे करें आवेदन (HowTo Apply)
देना शक्ति योजना के तहत आवेदन करने के लिए आवेदक को अपने पास के किसी भी देना बैंक शाखा में जाकर संपर्क करना होगा। वहां बैंक की ओर से आवेदन पत्र लेना होगा जिसे भरकर आपको जमा करना होगा। साथ ही जरूरी डॉक्यूमेंट्स जमा करने होंगे। बैंक की ओर से आपके सभी विवरण की जांच की जाएगी। जानकारी सही पाए जाने पर आपका लोन अप्रूव किया जाएगा।

किस क्षेत्र में कितना लोन, जानें
— कृषि के लिए लोन राशि: 20 लाख रुपए
— विनिर्माण, खुदरा व्यापारी या छोटे उद्यमों (प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष वित्त) के लिए लोन राशि: 20 लाख रुपए
— रिटेल ट्रेडर और माइक्रो-क्रेडिट के लिए लोन राशि: 50,000 तक