28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर बैठे पीएफ विद्ड्रॉल के लिए कैसे करें अप्लाई? इन स्टेप्स को करिए फॉलो

अगर आप भी किसी निजी कारण से अपने पीएफ अकाउंट से घर बैठे ही पैसा निकालना चाहते हैं तो करिए इन स्टेप्स को फॉलो।

2 min read
Google source verification
epfo_1.jpg

आज के इस डिजिटल युग में लोग अपने अधिकतर काम घर बैठे ऑनलाइन करना ही पसंद करते हैं। अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो संभवता आपने भी एंप्लॉयज प्रोविडेंट फंड (EPF) स्कीम सब्सक्राइब कर रखी होगी। तो आप अपने पीएफ अकाउंट से घर बैठे ऑनलाइन ही पैसा विद्ड्रॉ कर सकते हैं।


यदि आप रिटायरमेंट से पहले पीएफ का पैसा चाहते हैं या आप घर खरीदने या बनवाने, बच्चे की शादी और शिक्षा और कोरोना वायरस के दौर में किसी वित्तीय इमरजेंसी के लिए पैसा निकलवाना चाहते हैं तो आप घर बैठे ही अप्लाई कर सकते हैं।


पीएफ विद्ड्रॉल के लिए कैसे भरें ऑनलाइन फॉर्म?

स्टेप 1:
सबसे पहले ईपीएफओ के यूनिफाइड मेंबर पोर्टल पर जाएं. इसके लिए आप इस लिंक पर जा सकते हैं–
https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ ,यहां अपना UAN और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें।


स्टेप 2:
इसके बाद ऑनलाइन सर्विसेज ऑप्शन पर क्लिक करें. ड्रॉप डाउन मैन्यू से क्लेम (फॉर्म 31, 19 और 10C) को सिलेक्ट करें।

स्टेप 3:
फिर, अपना लिंक्ड बैंक अकाउंट नंबर डालें. और वेरिफाई ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 4:
अब अपना सर्विस छोड़ने का कारण भरना होगा।

स्टेप 5:
इसके बाद, ड्रॉप डाउन मैन्यू से ऑन्ली पीएफ विद्ड्रॉल (फॉर्म 19) को चुनें, और आई वॉन्ट टू अप्लाई फॉर को सिलेक्ट करें।

स्टेप 6:
फिर, अपना पूरा घर का पता भरें और ऑरिजनल चेक या पासबुक की स्कैन्ड कॉपी को अपलोड कर लें।

स्टेप 7:
अब डिस्कलेमर को टिक करके गेट आधार ओटीपी ऑप्शन पर क्लिक करना है।

स्टेप 8:
अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को डालें और ऐप्लीकेशन को सब्मिट कर दें।

UAN के साथ लिंक्ड बैंक अकाउंट में आएगा पैसा:
फॉर्म 19 को सब्मिट करने के बाद, इन्हीं स्टेप्स को फॉलो करके फॉर्म 10C सब्मिट करें। राशि को आपके UAN के साथ लिंक्ड बैंक अकाउंट में जमा कर दिया जाएगा। फॉर्म 19 और 10C नौकरी छोड़ने के दो महीने बाद या रिटायरमेंट पर ही भरा जा सकता है।

आपको बता दें कि प्रोविडेंट फंड या PF सैलरी पाने वाले लोगों को मिलने वाली एक बड़ी सुविधा है। अधिकांश कर्मचारियों की बेसिक सैलरी से 12 परसेंट हिस्सा हर महीने पीएफ खाते में जमा होता है। इतनी ही रकम हर महीने कंपनी की तरफ से भी कर्मचारी के खाते में जमा की जाती है।