
2022 तक ब्रिटेन और फ्रांस के मुकाबले भारत में होंगे ज्यादा अरबपति: रिपोर्ट
नई दिल्ली। भारत की अर्थव्यवस्था हर साल नए मुकाम बना रही है। इसमें हर साल तेजी आ रही है। हाल ही में भारतीय अर्थव्यवस्था फ्रांस को पछाड़कर दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। इसका फायदा देशवासियों को भी मिल रहा है। अर्थव्यवस्था के बढ़ने के साथ-साथ देशवासियों की संपति में भी इजाफा हो रहा है। देश में अरबपतियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 2022 तक अरबपतियों के मामले में भारत फ्रांस और ब्रिटेन जैसे विकसित देशों को भी पछाड़ देगा। अंतरराष्ट्रीय रियल एस्टेट कंसल्टिंग कंपनी नाइट फ्रेंक की रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में भारत के अरबपतियों के पास करीब 3500 करोड़ रुपए या इससे ज्यादा की संपत्ति होगी।
भारत में होंगे इतने अरबपति
रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 2017 में अरबपतियों की संख्या 200 थी। लेकिन तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के कारण 2022 में इनकी संख्या बढ़कर 340 हो जाएगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस समय फ्रांस में 310 और ब्रिटेन में 220 अरबपति होंगे। रिपोर्ट के अनुसार, विश्व की महाशक्ति के रूप में प्रसिद्ध रूस के पास भी 2022 में 220 अरबपति ही होंगे।
एशिया में बढ़ेगी धनकुबेरों की संख्या
रिपोर्ट के अनुसार, 2022 तक यानी आने वाले पांच सालों में एशिया क्षेत्र में धनकुबेरों की संख्या में तेजी से वृद्धि होगी और यह उत्तरी अमरीका के अरबपतियों से ज्यादा हो जाएगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन पांच सालों में एशिया के अरबपतियों की संख्या 3 हजार के पार चली जाएगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि एशिया क्षेत्र में आर्थिक प्रगति और संपति की बढ़ती कीमत के कारण यहां अरबपतियों की संख्या में अप्रत्याशित बढ़ोतरी होगी। हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि तेजी से वृद्धि के बावजूद अमरीका में ही दुनिया के सबसे ज्यादा अरबपति होंगे। आपको बता दें कि इस समय भी अमरीका में ही दुनिया के सबसे ज्यादा अरबपति रहते हैं।
Published on:
12 Sept 2018 05:10 pm
बड़ी खबरें
View AllPersonal Finance
कारोबार
ट्रेंडिंग
