8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस अरबपति ने बेटी की ऐश के लिए खड़ी कर दी नौजवानों की फौज, उसके लिए करते हैं ऐसा-ऐसा काम

एक अरबपति की बेटी लंदन में पढ़ने गई है, ऐसे में वहां उसको पढ़ाई के दौरान कोई दिक्कत न हो इसके लिए 12 नौकर रखे गए हैं।

2 min read
Google source verification
indian billionaire hiring 12 staff of servant for her daughter

इस अरबपति ने बेटी की ऐश के लिए खड़ी कर दी नौजवानों की फौज, उसके लिए करते हैं ऐसा-ऐसा काम

नई दिल्ली। उफ ये अमीर लोग और इनके चोचले, ऐसा हम नहीं कह रहे ऐसा कुछ हुआ है जिसको जानने के बाद आप भी यही लाइन दोहराएंगे। आज-कल लंदन में एक भारतीय अरबपति की बेटी की शानो शौकत सुर्खियों में बनी हुई है। ऐसे शाही और ऐशोआराम की जिंदगी के किस्से आजकल लंदन की गलियों में आम हैं। आपने बहुत से अमीर लोगों को देखा होगा जो अपने पैसों का जी खोल के इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आज जो खबर हम आपको बताने जा रहे हैं उसे सुन आपका मुंह खुला का खुला रह जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, एक अरबपति की बेटी लंदन में पढ़ने गई है, ऐसे में वहां उसको पढ़ाई के दौरान कोई दिक्कत न हो इसके लिए 12 नौकर रखे गए हैं। बता दें कि, ये अरबपति कहीं और नहीं अपने भारत से ही ताल्लुक रखता है। अरबपति ने अपनी बेटी की खिदमत में एक दो नहीं बल्कि 12 नौकरों की फौज तैनात कर दी है ये बात एकदम हैरान कर देने वाली है।

बता दें कि, अरबपति और उसकी बेटी के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। इस अरबपति की बेटी स्कॉटलैंड के सेंट एंड्यूज यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही है। जिस एजेंसी से लड़की के लिए नौकर नियुक्त किए हैं, उसने किसी भी तरह की जानकारी देने से मना कर दिया है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लड़की के परिजनों ने उसकी सेवा के 12 लोगों का स्टाफ नियुक्त किया है। एक नामचीन एजेंसी ने उनके लिए ये काम किया है। इस अमीर लड़की के लिए जो स्टाफ चुना गया है, उनमें बटलर, शेफ, मेड, हाउसकीपर, गार्डनर भी शामिल हैं। 4 साल की पढ़ाई करने गई अरबपति की बेटी के साथ ये नौकर पूरे 4 साल तक रहेंगे। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की के लिए नियुक्त किए गए स्टाफ पर उसका परिवार करीब 30 हजार पाउंड खर्च करेगा। भारतीय मुद्रा की बात करें तो इस काम में 28 लाख रुपए का खर्च आएगा।