25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गांधी जी की मूर्ति के पीछे ही एक ‘मासूम’ के साथ हो रह था पाप, लोग बनाते रहे वीडियो

इस वीडियो में एक आदमी के साथ जिस तरह की बर्बरता की जा रही है उसे किसी भी सूरत में सही नहीं ठहराया जा सकता।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Priya Singh

•

Updated: 8 Sep 2018, 5:21 PM IST

man thrashed stripped tonsured for paying change to shopkeeper

गांधी जी की मूर्ति के पीछे ही एक 'मासूम' के साथ हो रह था पाप, लोग बनाते रहे वीडियो

नई दिल्ली। ये खबर आपको सोचने पर मजबूर कर देगी कि, आखिर हमारे देश के लोगों की सोच कहां जा रही है, लोग छोटी-छोटी बातों को लेकर अपना आपा खो बैठ रहे हैं। एक खबर आई है ओडिशा के बालासोर से जहां एक LED बल्ब खरीदने के चक्कर में एक आदमी को घसीटकर मारा गया, उसके कपड़े उतारकर उसे प्रताड़ित किया गया। इंटरनेट के इस क्रांति भरे ज़माने में कुछ भी ऐसी चीज़ छुप नहीं सकती। इस वीडियो में एक आदमी के साथ जिस तरह की बर्बरता की जा रही है उसे किसी भी सूरत में सही नहीं ठहराया जा सकता है। आइए हम आपको पूरी घटना क्या है। ओडिशा के बालासोर में एक शख्स को LED बल्ब खरीदने पर एक विवाद में इतना मारा गया। पीड़ित सेक्स की पत्नी ने FIR की रिपोर्ट में बताया कि, उसके पति ने बल्ब खरीदते समय दुकानदार को छुट्टे पैसे दिए थे जिसके बाद यह विवाद हुआ।

पुलिस से भागने के लिए मुजरिम ने दिखाई ऐसी चालाकी, फिर ऐसा फंसा कि पुलिस को ही पड़ा छुड़ाना

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता की पत्नी की FIR के मुताबिक, दुकानदार जबीर ने उन फुटकर पैसों को लेने से मना कर दिया। इसके बाद दुकानदार जबीर गुस्से में जनार्दन साहो को गाली देने और पीटने लगा। वहीं दुकानदार, आरोप लगाने लगा कि जनार्दन साहो उसकी दुकान से बल्ब चुरा रहा था। इतना कहते ही लोग दुकानदार के साथ हो गए और उसके इस गलत काम में साथ देने लगे। मिली जानकारी के अनुसार, LED बल्ब खरीदने के लिए उसने 130 रुपए के खुले दिए। जिसके बाद पीड़ित ने दुकानदार से पूछा कि क्या सरकार ने छोटे सिक्कों को बंद कर दिया है? इतने में दूकानदार अपना आपा खो बैठा और उसे उस शख्स को मारना शुरू कर दिया। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित की पत्नीने पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बच्चों के साथ इस तरह सो रही थी मां, देखते ही लोग देने लगे गालियां और...