25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस से भागने के लिए मुजरिम ने दिखाई ऐसी चालाकी, फिर ऐसा फंसा कि पुलिस को ही पड़ा छुड़ाना

वो इस फ़िराक में था कि तैरता हुआ पुलिस की गिरफ्त से दूर निकल जाएगा लेकिन फिर जो हुआ वो किसी मज़ाक से कम नहीं था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Priya Singh

•

Updated: 8 Sep 2018, 3:21 PM IST

florida cape coral police department criminal swimming away from cops

पुलिस से भागने के लिए मुजरिम ने दिखाई ऐसी चालाकी, फिर ऐसा फंसा कि पुलिस को ही पड़ा छुड़ाना

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर फ्लोरिडा की एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रही है। वीडियो बेशक ही हैरान कर देने वाला है, यही कारण है लोग इसे जितना हो सके शेयर कर रहे हैं। इस वीडियो में पुलिस एक मुजरिम के पीछे दिखाई दे रही है। मुजरिम ने पुलिस की नाक में दम कर दिया। यहां मुजरिम को पकड़ने गई पुलिस तब परेशान हो गई जब वो उन्हें देखते ही नदी में कूद गया। वो इस फ़िराक में था कि तैरता हुआ पुलिस की गिरफ्त से दूर निकल जाएगा लेकिन फिर जो हुआ वो किसी मज़ाक से कम नहीं था। जैसे ही पुलिस के करीब आती वो उनसे दूर होता जाता लेकिन ये खेल ज्यादा देर तक नहीं चल पाया। दरअसल हुआ यूं कि, नदी में कुछ दूर पर काई जमी थी जिसके कारण वो अपने मकसद में कामियाब नहीं हो पाया।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Cape Coral Police department ने एक रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने अब्राहम डुएर्टे नाम के मुजरिम को गिरफ्तार किया लेकिन उसने बचने के चक्कर में नदी में छलांग लगा दी ऐसे में पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। काई के कारण वो दूर नहीं जा सका और वापस लौटकर उन्हीं के पास आ गया। आपको बता दें कि, पूरी घटना कमरे में कैद हो गई जिसे लोग सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं। लोग इस मुजरिम का मज़ाक उड़ा रहे हैं और उसकी करतूत पर कह रहे हैं कि, बुरा करोगे तो बुरा ही होगा। पुलिस के मुताबिक, अब्राहम स्पीड में गाड़ी चला रहे थे और कार छोड़कर भाग गए और नदी में कूद गए थे। नदी में कूदने के बाद वो काई में फंस गया था। जिसके बाद पुलिस ने उसकी मदद कर बाहर निकाला और गिरफ्तार कर लिया। डिपार्टमेंट ने ही इस वीडियो को फेसबुक पर शेयर किया है। जब पुलिस ने उससे पूछा कि ऐसा क्यों किया तो उसने बताया कि वो डर गया था। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है अब तक इसे लगभग डेढ़ हज़ार तक लोग शेयर कर चुके हैं।