1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आधी कीमत पर टिकट दे रहा रेलवे, बस दिखाना होगा यह कागज

भारतीय रेलवे अपने यात्रियों को कई श्रेणियों में सस्ती टिकट देता है। आप भी इसका लाभ लेकर आसानी से रेल में सफर कर सकते हैं।

2 min read
Google source verification
Indian Railway

आधी कीमत पर टिकट दे रहा रेलवे, बस दिखाना होगा यह कागज

नई दिल्ली। यदि आप अक्सर रेल से सफर करते हैं और इसके महंगे किराए से परेशान हैं तो हम आपके लिए खुशी की खबर लेकर आए हैं। रेलवे अपने यात्रियों को कई अलग-अलग श्रेणियों में रेल टिकट पर 50 फीसदी तक की छूट देता है। एेसे में यदि आप भी इनमें से किसी श्रेणी के अंतर्गत आते हैं तो आप भी रेलवे की ओर से 50 फीसदी तक की छूट लेकर आधी कीमत में ही सफर कर सकते हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं कि रेलवे किस श्रेणी में टिकट पर कितने फीसदी तक की छूट देता है।

इन लोगों को आधी कीमत पर मिलता है टिकट

रेलवे की ओर से कई श्रेणियों में आधी कीमत पर टिकट मिलता है। इसमें नगर निगम के कर्मचारी, सरकार के अधीन उपक्रम के कर्मचारी या फिर सरकारी नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जा रहे छात्र शामिल हैं। एेसे में यदि आप इनमें से किसी श्रेणी में आते हैं तो अगली बार आप रेलवे से आधी कीमत पर टिकट खरीदकर आसानी से सफर कर सकते हैं। हालांकि, रेलवे की इस सुविधा का लाभ लेने के लिए इस श्रेणी के संबंध में अपना पहचान पत्र या अन्य संबंधित कागजात प्रस्तुत करने होंगे। रेलवे की इस छूट का फायदा आप केवल जनरल या स्लीपर कोच में यात्रा करने के लिए ले सकते हैं।

इनको भी मिलता है सस्ती टिकट का फायदा

उपरोक्त श्रेणी के अलावा रेलवे सामाजिक कार्य करने वालों को भी सस्ती टिकट उपलब्ध कराता है। इसके लिए आपको मानव उत्थान सेवा समिति का सदस्य होना जरूरी है। यदि आप मानव उत्थान सेवा समिति के नेशनल इंटीग्रेशन कैंप में हिस्सा लेने के लिए रेल से सफर करते हैं तो भारतीय रेलवे की ओर से आपको सस्ती टिकट दी जाएगी। एेसे यात्रियों को रेलवे टिकट पर 40 फीसदी की छूट देता है। इसके अलावा, दिव्यागों, मान्यता प्राप्त पत्रकार, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों को भी रेलवे की ओर से सस्ते टिकट उपलब्ध कराए जाते हैं।