25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एटीएम फ्रॉड: पांच दिन में 76 खातों से उड़ाए 20 लाख रुपए, लोगों में हड़कंप

सरकार जहां देश को डीजिटल बनाने में लगी हुई हैं। जितनी तेजी से देश डिजिटल टानजेकशन की तरफ बढ़ रहा हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manish Ranjan

•

Updated: 4 Aug 2018, 9:45 AM IST

atm

नई दिल्ली। सरकार जहां देश को डीजिटल बनाने में लगी हुई हैं। जितनी तेजी से देश डिजिटल टानजेकशन की तरफ बढ़ रहा हैं। तो वहीं देश में साइबर क्राइम भी उतनी ही तेजी से बढ़ रहा हैं। रोजाना साइबर क्राइम से जुड़ी कोई न कोई खबर सुनने को मिल ही जाती हैं। लेकिन इस बार जो हुआ है शायद वो देश में चल रहे बड़े साईबर क्राइम में से एक हैं। सिर्फ पांच दिनों में 76 लोगों के खातों से 20 लाख रुपए से ज्यादा निकाले जा चुके हैं।


इन बैंकों के ग्राहकों को आते है मैसेज

अभी तक इस फ्रॉड के सबसे ज्यादा शिकार हुए है वो है केनरा बैंक, पंजाब नैशनल बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के ग्राहक। बहुत लोगों को मेसेज आ रहे है की उनके खातों से पैसे निकाले गए हैं। ऐसा नहीं है की ये सिर्फ एक शहर में हो रहा हैं ऐसा कई अलग-अलग शहरों से हो रहा है। धोखाधड़ी के पीड़ितों की तादाद बढ़ती ही जा रही है। एक परिवार रात को साथ मिलकर खाना खा रहा था। तभी अचानक पत्नी के पास मेसेज आता है की अकाउंट से 20 हजार रुपए निकाले जा चुके हैं। वह कुछ सोच पाती कि पैसा कहां से निकला, फिर से 20 हजार रुपये निकलने का मेसेज आ गया।


कई महीनों से की प्लानिंग

शुरुआती खबरों की माने तो, इस धोखाधड़ी को अंजाम देने के लिए पांच लोगों के गैंग ने पिछले चार महीनों से प्लानिंग की है। कहा जा रहा है कि इस गैंग ने अप्रैल से जुलाई के बीच बैंक एटीएमों में स्कीमर्स लगाए और पिछले हफ्ते पैसे निकाल लिए। बता दें कि स्कीमर्स के जरिए बैंक कार्ड्स की कॉपी कर ली जाती है।


इस तरह करें बचाव

हर दिन एटीएम से संबंधित धोखाधड़ी के कई मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में हम आज आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे है जिन्हें मानकर आप इन धोखाधड़ी से बच सकते हैं। कई लोग अपना पिन नंबर भूल जाते हैं, जिस कारण वे अपना पिन नंबर या तो वैलट में रखने वाली पर्ची पर लिख लेते हैं या कार्ड के पीछे ही लिख लेते हैं। भले ही पिन नंबर याद रखने में यह आपके लिए सहायक हो लेकिन चोरों/ठगों के काम को यह बहुत आसान बना देता है। ऐसा न करके ही आप अपना बचाव कर सकते हैं। कभी भी अपना एटीएम पिंन किसी को ना बताये।

ऐसे एटीएम से निकाले पैसे

हमेशा ऐसे एटीएम से पैंसे निकाले जहां खूब रोशनी हो। मॉलों, बैंकों के बाहर या ज्यादा आवाजाही वाले इलाके में जो एटीएम होते हैं वहां से पैसे निकाले क्योंकि वहां पर धोखाधड़ी के आसार काफी कम होते है।कई बार एटीएम में फर्जीवाड़ा करने वाले लोग विडियो कैप्चर डिवाइस लगा देते हैं। इससे बचने के लिए जब बटन दबा रहे हों तो अपने हाथ को कवर कर लें।

एटीएम में आपने आस-पास के लोगों पर ध्यान दे

अगर कोई व्यक्ति आपके पीछे खड़ा हो और आगे आने के लिए बेताब दिख रहा हो तो बेहतर है कि उनको विनम्रता से पीछे हटने को कहें। अगर वे बात न मानें तो पहले उनको ही पैसा निकालने दें और उनसे कह दें कि आप उनके बाद एटीएम इस्तेमाल कर लेंगे। हो सकता है वह व्यक्ति चोर है, इसलिए बेहतर यही होगा कि आप पैसा निकालने से उस समय परहेज करें।