5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kisan Credit Card रखने वालों के लिए अगला डेढ़ महीना है महत्वपूर्ण, चूकने पर देना होगा 7 फीसदी ब्याज

डेढ महीने के अंदर Kisan Credit Card ( KCC ) पर लिया गया लोन वापस करना है 31 अगस्त तक जमा करना है पैसा न जमा करने पर 4 की जगह 7 फीसदी की दर से देना पड़ेगा ब्याज

2 min read
Google source verification

image

Pragati Vajpai

Jul 14, 2020

kisan credit card

kisan credit card

नई दिल्ली : किसान क्रेडिट कार्ड ( Kisan Credit Card ) रखने वालों के लिए ये खबर बेहद महत्वपूर्ण है। दरअसल अगले 48 दिन या कहें कि डेढ महीने के अंदर Kisan Credit Card ( KCC ) पर लिया गया लोन वापस करना है । ऐसा न कर पाने की सूरत में किसानों को 4 की जगह 7 फीसदी ब्याज ( Interest Rate ) देना पड़ेगा। खेती-किसानी के लोन पर सरकार ने 31 अगस्त तक पैसा जमा करने की मोहलत दी है। हमारे देश में करोड़ों किसान हैं जो Kisan Credit Card का इस्तेमाल करते हैं।

Google, Facebook और Microsoft समेत 12 कंपनियों ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, नहीं रास आ रहे अमेरिकी वीजा नियम

31 मार्च तक जमा करना होता है लोन- अमूमन किसान क्रेडिट कार्ड ( Kisan Credit Card ) के जरिए लिया गया लोन 31 मार्च तक वापसकरना होता है लेकिन इस बार कोरोना महामारी की वजह से सरकार ने किसानों को 31 अगस्त तक की मोहलत दी थी यानि 31 अगस्त तक किसान कर्ज चुका सकते थे। इसका मतलब यह है कि किसान केसीसी कार्ड के ब्याज को सिर्फ 4 प्रतिशत प्रति वर्ष के पुराने रेट पर 31 अगस्त तक भुगतान कर सकते हैं. बाद में यह तीन फीसदी महंगा पड़ेगा।

बिना गारंटी के मिलता है 1.60 लाख का लोन- Kisan Credit Card के जरिए बैंको से सस्ती दर पर 3 लाख तक का लोन मिल जाता है । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ( Finance Minister Nirmala Sitharaman ) ने किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए देश के 2.5 करोड़ किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) मुहैया कराने का ऐलान किया था। आपको बता दें कि किसानों को इस योजना के जरिए 1.6 लाख का लोन बिना किसी गारंटी के दे दिया जाता है।

किसान क्रेडिट कार्ड का फायदा- किसान क्रेडिट कार्ड के तहत लिया जाने वाला कर्ज 2-4 प्रतिशत तक सस्ता ( CHEAP LOAN ) होता है, बशर्ते लोन को समय पर चुका दिया जाए। साथ ही 1.6 लाख तक का कर्ज लेने के लिए आपको किसी भी तरह की गारंटी देने की जरूरत नहीं होती है। कीड़ों के हमले या किसी प्राकृतिक आपदा के चलते नुकसान होने पर फसल का बीमा कवर भी मिलता है।