
LIC Scheme for Women
नई दिल्ली। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की ओर से कई अलग-अलग वर्गों के लिए पॉलिसीज मौजूद हैं। महिलाओं के लिए आधारशिला स्कीम अच्छी है। इसमें महज 250 रुपए में बीमा लिया जा सकता है। इस पॉलिसी में न्यूनतम बीमा कवर 75000 रुपए और अधिकतम बीमा कवर 3 लाख रुपए का मिलता है। यह पॉलिसी 10 वर्ष से लेकर 20 वर्ष तक के लिए ली जा सकती है। यह एक गारंटीड रिटर्न एंडोमेंट स्कीम है। इसमें बोनस की सुविधा का लाभ मिलता है। तो किस तरह पॉलिसी में करें निवेश और क्या होंगे फायदे जानें पूरा विवरण।
पॉलिसी के फायदे
आधारशिला बीमा प्लान लेने पर प्रीमियम पर छूट के अलावा ऑटो कवर का लाभ मिलता है। इस प्लान को महिलाएं बिना मेडिकल कराए भी ले सकती हैं। इसमें प्रीमियम पर इनकम टैक्स की छूट मिलती है। अच्छी बात यह है कि अगर आप बीमा लेने के बाद पॉलिसी वापस करना चाहे तो 15 दिन के फ्री लुक पीरियड का फायदा उठा सकती है। 15 दिनों के अंदर इस बीमा को कैंसिल भी कराया जा सकता है।
कौन ले सकता है प्लान
एलआईसी आधार शिला पॉलिसी केवल महिलाओं के लिए है। इसे 8 से 55 वर्ष तक की महिलाएं ले सकती हैं। इसमें नियमित प्रीमियम का भुगतान करना होता है। पॉलिसी के दौरान अगर निवेशक की मौत हो जाती है तो परिवार को आर्थिक मदद दी जाती है। इस प्लान को लेने के लिए आधार कार्ड का होना जरूरी है।
कितना बनेगा प्रीमियम
अगर कोई महिला 31 वर्ष की उम्र में ये पॉलिसी ले जिसकी अवधि 20 साल हो तो उन्हें 4.5 फीसदी टैक्स के साथ पहले साल का प्रीमियम 10,959 रुपए भरना होगा। जबकि 2.25 फीसदी के साथ फर्स्ट ईयर प्रीमियम के बाद ये 10,723 रुपए होगा। लिहाजा रोजाना 29 रुपए की बचत करनी होगी। ऐसे में कुल 214696 रु जमा करने होंगे, जबकि आपको मैच्योरिटी पर 3.97 लाख रुपए मिलेंगे। आप इसका प्रीमियम मासिक, तिमाही या छमाही में जमा कर सकते हैं। आप अपने अनुसार इसका चुनाव कर सकते हैं। एलआईसी प्रीमियम के भुगतान के लिए 15 से 30 दिन का अतिरिक्त समय भी देती है। अगर आप पॉलिसी को कैंसल कराना चाहती हैं तो प्लान लेने के बाद इसे 15 दिन में रद्द कर सकती हैं।
Published on:
15 Dec 2020 07:09 pm
बड़ी खबरें
View Allफाइनेंस
कारोबार
ट्रेंडिंग
