20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jeevan Akshay : LIC की इस पॉलिसी में महज एक बार भरें रिटर्न और हर महीने पाएं 14 हजार तक पेंशन

LIC Jeevan Akshay : इसमें 10 विकल्प मिलते हैं, 'A' चुनने पर मासिक पेंशन का लाभ मिलता है जीवन अक्षय-7 एन्युटी भी निवेश के लिए फायदेमंद, इसमें 5 लाख से ज्यादा के निवेश पर इंसेंटिव भी मिलता है

2 min read
Google source verification

image

Soma Roy

Sep 19, 2020

lic1.jpg

LIC Jeevan Akshay

नई दिल्ली। भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation) निवेशकों की पहली पसंद है। उनका मानना है कि इसमें उनके रुपए सुरक्षित रहेंगे। लॉग टर्म के लिहाज से इसमें इंवेस्टमेंट के कई प्लांस हैं। आपके फ्यूचर को सिक्योर बनाने के लिए एलआईसी की जीवन अक्षय पॉलिसी (LIC Jeevan Akshay Policy) एक दम सेफ है। इस योजना के तहत आपको निश्चित गारंटीड पेंशन मिलती रहेगी। इस पॉलिसी की खासियत यह है कि इसमें सिर्फ एक बार प्रीमियम देना होगा और बदले में आप हर महीने एक तय पेंशन पा सकते हैं। इस पॉलिसी को 30 से 85 साल तक के व्यक्ति ले सकते हैं।

जीवन अक्षय पॉलिसी (LIC) में कम के कम 1 लाख रु का निवेश करना जरूरी है। इस प्लान को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से खरीदा जा सकता है। वैसे तो पॉलिसी में कुल 10 ऑप्शन मिलते हैं। मगर इसका पहला विकल्प यानी 'A' चुनते हैं तो आप हर महीने 14000 रु की पेंशन पा सकते हैं। इसके लिए आपको महज एक बार ही रिटर्न भरना होगा। अगर किसी व्यक्ति की आयु 35 वर्ष है तो उसे 3000000 रुपए का एक प्रीमियम देना होगा, जिसमें सम एश्योर्ड (सुनिश्चित राशि) 29,46,955 रुपए होगी। इस प्रीमियम को देने के बाद अगर आप ‘A' विकल्प यानि ‘Annuity payable for life at a uniform rate' चुनते हैं तो आपको पेमेंट के बाद से हर महीने 14,214 रुपए की मासिक पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी। स्कीम का फायदा पॉलिसीधारक के जीवित रहने तक मिलती है। पॉलिसीधारक की मृत्यु होने के बाद पेंशन मिलनी बंद हो जाती है।

जीवन अक्षय-7 एन्युटी
आप एलआईसी की जीवन अक्षय पॉलिसी में 7 एन्युटी का विकल्प भी चुन सकते हैं। यह सिंगल प्रीमियम वाली नॉन-लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपेटिंग और पर्सनल एन्युटी स्कीम है। इसमें 30 से 85 वर्ष तक की आयु के लोग निवेश कर सकते हैं। इस योजना में दिव्यांगजन भी फायदा उठा सकते हैं। अच्छी बात यह है कि इस पॉलिसी के तहत लोन की सुविधा भी मिलती है। ये लाभ आप पॉलिसी लेने के तीन महीने बाद ले सकते हैं। पॉलिसी में सालाना, 6 महीने, 3 महीने और एक महीने एन्युटी में खरीदा जा सकता है। न्यूनतम एन्युटी 12,000 रुपए सालाना है। जबकि अधिकतम राशि की कोई सीमा नहीं है। अगर कोई इस पॉलिसी में 5 लाख से ज्यादा का निवेश करता है, तो उसे एन्युटी दर में इजाफे के रूप में इन्सेंटिव भी मिलता है।