
LIC Kanyadan Policy
नई दिल्ली। बेटी की शादी (Scheme For Daughter) धूमधाम से करने का सपना हर मां-बाप देखते हैं, लेकिन उस पर होने वाले खर्च की चिंता अक्सर उन्हें सताती रहती है। अगर बेटी के भविष्य के लिए आप भी ऐसे ही चिंतित है तो आपके लिए एलआईसी की कन्यादान पॉलिसी (LIC Kanyadan Policy ) कारगर साबित हो सकती है। इसमें आपको हर महीने महज 3600 रुपए जमा करने होंगे, जिसके बदले आप 27 लाख रुपए तक पा सकते हैं। वैसे तो ये पॉलिसी 25 साल के लिए है, लेकिन इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि प्रीमियर महज 22 साल तक ही चुकाना पड़ता है।
क्या है LIC Kanyadan Policy
इस इंश्योरेंस प्लान को 13 से 25 साल के लिए लिया जा सकता है। इसमें कोई भी व्यक्ति कम से कम 1 लाख रुपए तक का बीमा ले सकता है। पॉलिसी लेने के लिए अभिभावक की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जबकि बेटी की उम्र कम से कम एक साल होनी चाहिए। इस पॉलिसी में इनकम टैक्स अधिनियम 1961 के सेक्शन 80C में प्रीमियम पर छूट भी मिलती है। ये छूट डेढ़ लाख रुपए तक की रकम पर मिलती है।
पॉलिसी के फायदे
1.पॉलिसी के अंतर्गत बीमाधारक की मृत्यु होने पर उसके परिवार को तुरंत 5 लाख रुपए दिए जाएंगे। योजना के दौरान पालिसीधारक को मिलनेवाला मृत्यु लाभ वार्षिक किस्त में दिया जाता है। इस स्कीम में आपको हर साल एलआईसी द्वारा घोषित किए गए बोनस का लाभ भी मिलेगा।
2.अगर बीमाधारक की मृत्यु किसी एक्सीडेंट में होती है तो उसके परिवार को 10 लाख रुपए मिलेंगे।
3.यदि कोई व्यक्ति 75 रुपए रोजाना जमा करता है, तो उसे मासिक प्रीमियम देने के 25 साल बाद बेटी के विवाह के समय 14 लाख रुपए मिलेंगे। अगर कोई व्यक्ति 251 रुपए रोज बचाता है, तो उसे मासिक प्रीमियम देने के 25 साल बाद 51 लाख रुपए मिलेंगे।
4.कन्यादान पॉलिसी आवेदक अपनी आय के हिसाब से प्रीमियम की राशि घटा या बढ़ा सकता है।
आप चाहे तो प्रीमियम का भुगतान रोज करें या फिर 6, 4 या 1 महीने में कर सकते हैं।
कैसे करें निवेश
एलआईसी की कन्यादान पॉलिसी लेने के लिए आपको आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, पते का सबूत, पासपोर्ट साइज फोटो योजना के प्रस्ताव का विधिवत भरा हुआ और हस्ताक्षर किया हुआ फॉर्म, पहला प्रीमियम भरने के लिए चेक या केश, जन्म प्रमाण पत्र जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जरुरत पड़ेगी। इंवेस्टमेंट प्लान लेने के लिए आप अपने नजदीकी एलआईसी ब्रांच या एजेंट से संपर्क कर सकते हैं।
Published on:
01 Oct 2020 03:33 pm

बड़ी खबरें
View AllPersonal Finance
कारोबार
ट्रेंडिंग
