22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PPF और NPS जैसी स्कीम्स में निवेश है फायदेमंद, पैसे की रहती है सुरक्षा

Risk Free Investment करना चाहते हैं लोग छोटी बचत योजना ( Small Saving Schemes ) में हैं कई सारे ऑप्शन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 20 Jul 2020, 1:48 PM IST

currency.jpg

,

नई दिल्ली: अगर आपने हाल ही में निवेश ( Investment Planning ) के बारे में सोचना शुरू किया है लेकिन कोरोना कि वजह से कहीं भी पैसा लगाने से डर रहे हैं तो घबराएं नहीं क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसी स्कीम्स के बारे में बताएंगे जिनमें पैसा लगाना फायदे के साथ सुरक्षित भी होगा । जी हां दरअसल ये रिस्क फ्री स्कीम्स है जिनमें आप आंख बंद करके पैसा लगा सकते हैं।

इस योजना में सबसे पहले नाम आता है PPF, ppf में आप अपने बच्चे के नाम पर भी निवेश कर सकते हैं । पीपीएफ योजना के बारे में सभी जानते हैं इसीलिए हम इसके बारे में ज्यादा विस्तार से न बता कर दूसरी स्कीम के बारे में बात करते हैं ।

प्रधानमंत्री वय वंदन योजना ( PM Vaya Vandan Yojna )- 60 साल और उससे ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों ( SENIOR CITIZENS ) को इस योजना में शामिल होने पर न्यूनतम पेंशन की गारंटी ( Minimum Pension Guarantee ) दी गयी है। इस साल इस पेंशन स्कीम ( Pension Scheme ) पर 7.4 फीसदी का ब्याज निर्धारित किया गया है। अगर आप भी इस स्कीम का फायदा उठाना चाहते हैं तो तुरंत रजिस्टर कराएं। इस स्कीम के जरिए आपको 10 साल तक गांरटीड इनकम का भरोसा होता है । इस योजना के तहत कम से कम 1.5 लाख का निवेश करना होता है।

Sukanya Samridhi Yojana है सबसे ज्यादा फायदेमंद- छोटी बचत योजनाओं ( SMALL Savings Schemes ) में सबसे ज्यादा ब्याज दर सुकन्या समृद्धि योजना ( SSY ) है, इस योजना पर सरकार की तरफ से 7.6 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है।

नेशनल पेंशन सिस्टम (nps)- नेशनल पेंशन सिस्टम (nps) का कम फीस स्ट्रक्चर इसे निवेश का आकर्षक विकल्प बनाता है. बाजार से जुड़े उत्पादों में देश में यह सबसे कम खर्च वाला प्रोडक्ट है। टैक्स-छूट की वजह से भी यह निवेशक की पसंद में शामिल हो गया है। इससे भी ज्यादा अच्छी बात ये है कि एनपीएस बच्चों की शिक्षा, शादी, घर बनाने या किसी मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में आंशिक निकासी की सुविधा देता है।