8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

GST Council Meeting: अब से होटल में रुकना हुआ महंगा, चाय और कॉफी पर भी चुकाना होगा ज्यादा GST

कॉरपोरेट कटौती के बाद जीएसटी परिषद की बैठक में हुए कई बड़े ऐलान जीएसटी काउंसिल की 37वीं बैठक में सीतारमण ने किए कई ऐलान
2 min read
Google source verification
gst.jpg

नई दिल्ली। जीएसटी काउंसिल की 37वीं बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई सेक्टर्स पर जीएसटी घटाने का ऐलान किया। वहीं, कुछ सेक्टर्स पर सरकार ने जीएसटी की दर को बढ़ा दिया है। भारतीय कार्पोरेट जगत के लिए शुक्रवार एक महत्वपूर्ण दिन साबित हुआ। जीएसटी में कटौती के साथ-साथ निर्मला सीतारमण ने कॉर्पोरेट टैक्स को 30 फीसदी से घटाकर 22 फीसदी करने की, जिससे शेयर बाजार में ऐतिहासिक उछाल देखने को मिला।


एक अक्टूबर से लागू होगीं नई दरें

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि जीएसटी की सभी दरें एक अक्टूबर से लागू होंगी। जीएसटी दर में हुई कटौती से जिन सेक्टर्स को फायदा होगा उसमें होटल, रत्न और आभूषण, रक्षा और वाहन प्रमुख हैं। इसके साथ ही इस बैठक में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए भी कई फैसले किए गए हैं। आइए आपको बताते हैं कि निर्मला सीतारमण ने 37वीं बैठक में कौन-कौन से फैसले लिए-


1. होटलों पर लगेगा 18 फीसदी GST

जीएसटी परिषद की बैठक के बाद वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा करते हुए कहा कि अब 7,500 रुपये प्रति रात से अधिक किराए वाले होटल रूम पर 18 फीसदी जीएसटी लगेगा। वहीं 1,000 रुपये से 7,500 रुपये तक के किराए वाले होटल रूम पर 12 फीसदी जीएसटी लगेगा तथा 1,000 रुपये से कम किराए वाले कमरों को जीएसटी नहीं देना होगा।


ये भी पढ़ें: राजधानी दिल्ली में 0.29 पैसे महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल के दाम में हुआ इजाफा


2. कोल्डड्रिंक पर बढ़ाया जीएसटी

इसके जीएसटी काउंसिल ने कैफीनयुक्तों पेय पदार्थों पर कर की दरों में 18 से 28 फीसदी तक की बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही इन सभी पदार्थों पर 12 फीसदी की दर से सेस भी लगाया जाएगा। वहीं, गैस से युक्त पेय पदार्थ अब से क्षतिपूर्ति योजना के तहत शामिल नहीं किए जाएंगे।


3. रक्षा उत्पादों में मिली छूट

इसके साथ ही परिषद ने रक्षा उत्पादों पर भी जीएसटी में छूट देने का ऐलान किया है, जिससे इस सेक्टर में तेजी लाई जा सके। परिषद ने 10-13 लोगों के बैठने की क्षमता वाले यात्री वाहनों पर कंपेनसेसन सेस को 1-3 फीसदी घटा दिया है, जिससे उनकी कीमतें कम होंगी।


4. इन सेक्टर्स पर बढ़ाया जीएसटी

इसके अलावा रेलवे वैगन, कोच और रोलिंग स्टॉक पर जीएसटी पांच फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी कर दिया गया है। सरकार ने पॉलीथीन पैकेजिंग पर जीएसटी की दर को 12 फीसदी कर दिया गया है।


ये भी पढ़ें: साप्ताहिक समीक्षा: बाजार को पसंद आए वित्त मंत्री के फैसले, कॉरपोरेट टैक्स में कटौती से झूमा शेयर बाजार


5.रत्न और आभूषण पर बढ़ाया टैक्स

रत्न और आभूषण क्षेत्र को बढ़ावा देते हुए परिषद ने पॉलिस्ड सेमी प्रीसियस वस्तुओं पर जीएसटी की दर को तीन फीसदी से घटाकर 0.25 फीसदी कर दिया है। हीरा उद्योग पर लगने वाले डायमंड कट टैक्स की दर को पांच फीसदी से घटाकर 1.5 फीसदी कर दिया गया है।

6. इसके अलावा बिस्किट पर दरें घटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया गया है।


इकोनॉमी को पटरी पर लाने के लिए की कई घोषणाएं

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन कमजोर रहने के कारण मोदी सरकार ने विकास को बढ़ावा देने और कारोबारी भावनाओं को उभारने के लिए कई कदम उठाएं हैं। अप्रैल-जून तिमाही में जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) की वृद्धि दर घटकर छह साल के निचले स्तर पर पांच फीसदी पर पहुंच गई थी। वित्तमंत्री सीतारमण ने अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए 23 अगस्त से चार बार विभिन्न उपायों की घोषणा की है, इसी कड़ी में शुक्रवार को ये घोषणाएं की गईं।