स्कीम से जुड़ी खास बातें
इस स्कीम में निवेश के लिए व्यक्ति की उम्र 18 से 65 साल के बीच होनी चाहिए। योजना में आपके निवेश को इक्विटी, गवर्नमेंट सिक्युरिटीज और नॉन गवर्नमेंट सिक्युरिटीज के अलावा फिक्स्ड इनकम इंस्ट्रूमेंट में लगाते हैं। हाल के रिकॉर्ड के मुताबिक इसमें ग्राहकों को 12 प्रतिशत तक रिटर्न मिला है, जो किसी भी स्कीम के मुकाबले ज्यादा है। अगर आप चाहते हैं कि आपको 45 लाख रूपए एकमुश्त रकम मिले, तो आपको हर महीने 30 साल की उम्र से 60 की उम्र तक 6000 रुपए का निवेश करना होगा। इस तरह 30 सालों में आप 21.6 लाख रुपए क निवेश करेंगे। मैच्योरिटी पर कुल 90 लाख से ज्यादा रुपए मिलेंगे।