
PNB करने जा रहा 1000 करोड़ रुपए के NPA खातों की बिक्री, 26 जून तक जमा करें अपनी बोलियां
नई दिल्ली। देश में बैंकों के मर्जर का दौर शुरु होने वाला है। मर्जर होने से पहले पंजाब नेशनल बैंक 1234 करोड़ रुपए की वसूली के लिए 11 एनपीए खातों की बिक्री करने जा रहा है। बैंक ने अपने पैसों की रिकवरी करने के लिए यह फैसला लिया है। आपको बता दें कि पीएनबी घोटाले के दौरान बैंक को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। इसके साथ ही बैंक ने कई अन्य बड़े संस्थानों को भी लोन दे रखा है, जहां पर बैंक का फंसा हुआ है।
11 NPA खातों की करेगा बिक्री
बैंक ने 11 एनपीए खातों के लिए गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों और वित्तीय संस्थान से बोलियां मांगी हैं। इन खातों में वीजा स्टील ( 441.83 करोड़ रुपये का बकाया ), इंडबारत एनर्जी उत्कल (414.23 करोड़), एस्टर प्राइवेट लिमिटेड (113.57 करोड़ रुपये) और ओम शिव एस्टेट्स (100.16 करोड़ रुपये) के पास फंसे लोन शामिल हैं।
विज्ञापन जारी कर दी जानकारी
पीएनबी ने विज्ञापन जारी कर इस संबध में कहा कि यह बिक्री प्रक्रिया पूरी तरह से नकदी लेनदेन पर आधारित होगी। बैंक ने संभावित बोलीदाताओं से कहा कि वह बोली प्रक्रिया में तेजी रखें। पीएनबी ने कहा कि वह दस्तावेजों की प्रतियों को एक जगह पर सत्यापन के लिए लाने की हर संभव करेगा।
12 सितंबर से लगेगी बोली
आपको बता दें कि इसके लिए 12 सितंबर से बोली लगना शुरु हो जाएंगी। बोली जमा करने की अंतिम तिथि 20 सितंबर 2019 है। बोली 21 सितंबर को खोली जाएगी। सरकार के 10 सरकारी बैंकों को मिलाकर चार बड़े बैंक बनाने की घोषणा की है। इसकी के तहत पंजाब नेशनल बैंक के साथ ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का विलय होगा।
Updated on:
09 Sept 2019 10:51 am
Published on:
09 Sept 2019 10:50 am

बड़ी खबरें
View AllPersonal Finance
कारोबार
ट्रेंडिंग
