5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रॉपर्टी मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, घर खरीदना हुआ महंगा

Property Market Picks Up Speed: देश में कई लोग इंवेस्टमेंट के लिए प्रॉपर्टी मार्केट को सबसे बेहतर ऑप्शन मानते हैं। हाल ही में अगर प्रॉपर्टी मार्केट की स्थिति पर और किया जाए, तो पिछले कुछ समय में देश में प्रॉपर्टी मार्केट में तेज़ी देखने को मिली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 3 May 2023, 6:35 PM IST

property_market_picks_up_speed.jpg

Property Market picks up speed

प्रॉपर्टी मार्केट को देश में ही नहीं, विदेशों में भी इंवेस्टमेंट का एक बेहतर ऑप्शन माना जाता है। कुछ लोग तो प्रॉपर्टी मार्केट को इंवेस्टमेंट के लिए सबसे बेहतर ऑप्शन मानते हैं। अगर देश में प्रॉपर्टी मार्केट पर गौर किया जाए, तो पिछले कुछ समय में देश में प्रॉपर्टी मार्केट में तेज़ी देखने को मिली है। कोरोना काल के समय में प्रॉपर्टी मार्केट की रफ्तार काफी धीमी पड़ गई थी। पर कोरोना में कमी के बाद प्रॉपर्टी मार्केट में भी तेज़ी आई है और पिछले कुछ समय में प्रॉपर्टी मार्केट में तेज़ी से कीमतें भी बढ़ी हैं।


इस साल तेज़ी से बढ़े प्रॉपर्टी के दाम

नया साल अपने साथ कई नई चीज़ें भी लाया। इनमें से एक है प्रॉपर्टी के दाम में तेज़ी। 2023 में प्रॉपर्टी के दाम में तेज़ी से उछाल देखने को मिला है। रियल एस्टेट सेक्टर में महंगाई देखने को मिली है। इसकी वजह है रियल एस्टेट में लोगों के इंट्रेस्ट का बढ़ना।

घर खरीदना हुआ महंगा

प्रॉपर्टी मार्केट में तेज़ी से घर खरीदना महंगा हो गया है। प्रॉपर्टी के नाम पर लोग घर में ही इंवेस्ट करते हैं। जनसंख्या बढ़ने के साथ ही लोगों के घर खरीदने की ज़रूरत भी बढ़ गई है। देश के ज़्यादातर सभी प्रमुख शहरों में घर खरीदना अब पहले से ज़्यादा महंगा हो गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार सभी प्रमुख शहरों में घरों की कीमतों में इजाफा देखने को मिला है। घर की कीमत में सबसे ज़्यादा इजाफा गुरुग्राम में हुआ है। गुरुग्राम में घर खरीदना अब 13% तक महंगा हो गया है। इसके बाद बेंगलुरु में घर खरीदना महंगा हुआ है, जहाँ 10% तक इजाफा हुआ है।

इसके अलावा जयपुर, अहमदाबाद, पुणे, मुंबई और दिल्ली-एनसीआर में भी प्रॉपर्टी के दाम में काफी इजाफा देखने को मिला है।