27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Business / Finance / आरबीआई का बड़ा आदेश, फास्टैग अकाउंट सभी पेमेंट्स मॉडल्स और वॉलेट्स हो सकेंगे लिंक

आरबीआई का बड़ा आदेश, फास्टैग अकाउंट सभी पेमेंट्स मॉडल्स और वॉलेट्स हो सकेंगे लिंक

आरबीआई ने सहुलियत बढ़ाने और फेल्ड ट्रांजेक्शंस से बचने के लिए उठाया कदम सभी ऑथराइज्ड पेमेंट सिस्टम्स को अब फास्टैग्स से लिंकिंग की इजाजत होगी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manish Ranjan

•

Updated: 31 Dec 2019, 11:55 AM IST

FASTag

फास्टैग से 15 जनवरी 2020 तक राहत

नई दिल्ली।फास्टैग ( fastag ) को लेकर रोज नए-नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। अब इसमें भारतीय रिजर्व बैंक ( reserve bank of india ) ने बड़ा फैसला लिया है। आरबीआई ( rbi ) के आदेश के अनुसार अब देश में ऑनलाइन सिस्टम में मौजूद ऑथराइज्ड पेमेंट्स मॉडल्स और मोबाइल वॉलेट्स ( mobile wallet ) को फास्टैग से लिंक किया जाएगा। यह फैसला लोगों की सहुलियत और फेल्ड ट्रांजेक्शंस की समस्या को सुलझाने के लिए किया गया है। ताकि लोग फास्टैग अकाउंट ( Fastag Account ) को आसानी से रिचार्ज कर सकें।

यह भी पढ़ेंः-50 करोड़ी कंपनियों के लिए जरूरी हुआ यूपीआई और रुपे कार्ड से ट्रांजेक्शन

ग्राहकों के पास होंगे ज्यादा से ज्यादा ऑप्शन
आरबीआई द्वारा एक प्रेस रिलीज के अनुसार ग्राहकों के लिए पेमेंट करने के ज्यादा से ज्यादा ऑप्शन देकर इस सिस्टम का दायरा बढ़ाने का काम कर रहे हैं। साथ ही सिस्टम पार्टिसिपेंट्स के बीच कॉम्पिटिशन बढ़ाने के इरादे से सभी ऑथराइज्ड पेमेंट सिस्टम्स को अब फास्टैग्स से लिंकिंग की इजाजत होगी।

यह भी पढ़ेंः-वैश्विक कारणों से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स करीब 90 अंक नीचे, निफ्टी 12232

यूपीआई ने भी दिया है ऑप्शन
आपको बता दें कि कुछ समय पहले भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम ने कस्टमर्स को एनईटीसी फास्टैग को भीम यूपीआई से रिचार्ज करने का ऑप्शन दिया था। एनपीसीआई के अनुसार भीम यूपीआई आधारित मोबाइल एप के माध्यम से कस्टमर रास्ते में रहते हुए भी फास्टैग अकाउंट को रिचार्ज कर सकते हैं। ऐसे लोगों को टोल प्लाजा की लंबी लाइनों में लगने की जरुरत नहीं होगी।