1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SBI खताधारकों को झटका! 0.75 फीसदी घटाया FD पर ब्याज दर, कर्ज पर ब्याज दरों में भी कटौती

1 अगस्त 2019 से लागू होंगी नई ब्याज दरें। एसबीआई ने बयान जारी कर दी जानकारी। MCLR में भी 0.05 फीसदी की कटौती।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 29 Jul 2019, 2:45 PM IST

State Bank of India

नई दिल्ली। अगर आपका भी खाता भारतीय स्टेट बैंक में है तो यह खबर आपको निराश कर सकती है। एसबीआई ने फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी पर ब्याज दरों को घटा दिया है। एसबीआई ने यह कटौती 0.75 फीसदी तक की है। बैंक ने अपने तरफ से जारी एक बयान में कहा है कि एफडी पर इस नई ब्याज दरों को 1अगस्त 2019 से लागू कर दिया जायेगा। बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम के रिटेल टर्म डिपॉजिट और 2 करोड़ रुपये और इससे अधिक बल्क टर्म डिपॉजिट शामिल हैं।

बैंक द्वारा जारी बयान के मुताबिक, लंबी अवधि वाले फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में रिटेल सेग्मेंट में 0.2 फीसदी तक और बल्क सेग्मेंट में 0.35 फीसदी तक की कटौती की गई है। जबकि, छोटी अवधि यानी 179 दिनों तक की अवधि वाले में एफडी पर बयाज दरों में 0.5 फीसदी से लेकर 0.75 फीसदी की कटौती की गई है।

यह भी पढ़ें -अब ऑफलाइन स्टोर खोलने की तैयारी में Flipkart, बेंगलुरु से की शुरुआत

10 करोड़ रुपये से अधिक के एफडी पर नहीं बदली ब्याज दरें

बैंक के इस फैसले के बाद अब एसबीआई में 2 करोड़ रुपये से कम की एक साल की एफडी पर ब्याज दर 6.80 फीसदी हो गई है। इसके पहले यह 7 फीसदी थी। वहीं, दो साल की एफडी पर बयाज दर 0.05 फीसदी घटकर 6.70 फीसदी और 3 साल की एफडी पर 0.10 फीसदी घटकर 6.60 फीसदी हर गई है। 10 करोड़ रुपये से अधिक की एफडी की बात करें तो इस एफडी दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस सेग्मेंट में नई ब्याज दरें अंतिम बार 22 फरवरी को लागू की गईं थी।

यह भी पढ़ें -छोटे कारोबारियेां के लिए क्रांति बना जैक मा का बैंक, 4 साल में बांटे 2000 अरब रुपये

एमसीएलआर में भी कटौती

एफडी पर ब्याज दरों के साथ एसबीआई ने जुलाई माह की शुरुआत में कर्ज के लिए ब्याज दरों में भी कटौती की गई थी। एसबीआई ने सभी अवधि के लिए अपने एमसीएलआर में 0.05 फीसदी की कटौती कर दिया है। इसके बाद अब एक साल की एमसीएलआर 8.45 फीसदी से घटकर 8.40 फीसदी प्रतिवर्ष पर आ गई है। एमसीएलआरत्र से लिंक्ड बैंक के सभी लोन्स के लिए ब्याज दर अब 0.05 फीसदी घट गई है। नई रूष्टरुक्र 10 जुलाई 2019 से लागू हो गई है। यह मौजूदा वित्त वर्ष में बैंक द्वारा तीसरा रेट कट है। इस नए रेट कट को मिलाकर 10 अप्रैल 2019 से अब तक होम लोन की ब्याज दरें 0.2 फीसदी घट गई हैं।