scriptनिधन के बाद अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गईं शीला दीक्षित, 15 साल तक दिल्ली पर किया था राज | Sheila Dikshit declares assets worth over Rs 4.92 crore | Patrika News

निधन के बाद अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गईं शीला दीक्षित, 15 साल तक दिल्ली पर किया था राज

locationनई दिल्लीPublished: Jul 20, 2019 05:13:22 pm

Submitted by:

Shivani Sharma

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ( Sheila Dikshit ) का निधन हो गया है।
शीला दीक्षित के पास 4 करोड़ 92 लाख रुपए की कुल संपत्ति है

Sheila Dikshit

नई दिल्ली। आज दिल्लीवासियों के लिए और देश के सभी लोगों के लिए दुख की बात है क्योंकि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ( Sheila Dikshit ) का निधन हो गया है। शीला दीक्षित लंबे समय से बीमार चल रही थीं। वह एस्कॉर्ट्स अस्पताल में भर्ती थीं। आज सबुह अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। 81 साल की उम्र में शीला दीक्षित का निधन हो गया है। शीला दीक्षित की मौत पर नितिन गडकरी ( Nitin Gadkari ) और पीएम मोदी ( pm modi ) ने ट्वीट कर दुख जताया है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि शीला दीक्षित ने किसी भी तरह का इंश्योरेंस नहीं करा रखा था। आइए हम आपको शीला दीक्षित की संपत्ति के बारे में बताते हैं कि वह अपनी मौत के बाद अपने परिवार वालों के लिए कितनी संपत्ति छोड़कर गई हैं-


4 करोड़ की मालकिन थीं शीला दीक्षित

आपको बता दें कि शीला दीक्षित वर्तमान में दिल्ली कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष थीं। शीला दीक्षित साल 1998 से 2013 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं। उनके नेतृत्व में लगातार तीन बार कांग्रेस ने दिल्ली में सरकार बनाई। वह सबसे लंबे समय (15 साल) तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 2019 में घोषित की गई संपत्ति के मुताबिक शीला दीक्षित के पास 4 करोड़ 92 लाख रुपए की कुल संपत्ति है, जिसमें से उनके पास सिर्फ 25,000 रुपए का कैश है।


ये भी पढ़ें: OYO में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाएंगे रितेश अग्रवाल, 14 हजार करोड़ के शेयर बायबैक करने की तैयारी

sheila

43 लाख का किया था निवेश

आपको बता दें कि शीला दीक्षित ने निवेश करोड़ों रुपए का निवेश किया था, जिसमें से उन्होंने 2 करोड़ रुपए के बॉन्ड्स और शेयर्स में पैसा लगा रखा था। इसके अलावा उनके पास 11 लाख रुपए का कैश डिपॉजिट भी था। पोस्टल सेविंग्स की बात करें तो उन्होंने एनएसएस में 43 लाख रुपए का निवेश कर रखा था। शीला दीक्षित ने अपने जीवन में निवेश पर काफी फोकस किया। उनके पास रिलायंस, टीसीएस, कोटक महिंद्रा, हीरो मोटो कॉर्प और एचडीएफसी बैंक के शेयर्स थे।


8 लाख रुपए का तक का था पर्सनल लोन

पर्सनल लोन की अगर बात करें तो शीला दीक्षित के पास लगभग 8 लाख रुपए तक का पर्सनल लोन है। जेकि बैंक के द्वारा लिया गया है। वहीं, इसके अलावा पास सिर्फ 25 हजार रुपए तक का कैश था। वहीं उन्होंने दो एफडी अकाउंट भी खुलवाए हुए थे और उनके पास एक सेविंग्स अकाउंट भी था।


ये भी पढ़ें: लगातार 11वें साल भी मुकेश अंबानी ने नहीं बढ़ाया अपना वेतन, फिर भी पत्नी नीता अंबानी से इतनी अधिक है सैलरी

sheila

ज्वैलरी की शौकीन थीं शीला दीक्षित

2019 के एफिडेविट के हिसाब से शीला दीक्षित को ज्वैलरी का काफी शौक था। उन्होंने लगभग 10 लाख रुपए तक की ज्वैलरी ले रखी थी। उनके पास लगभग 50 ग्राम सोना था। इसके अलावा उन्होंने सोने में निवेश भी कर रखा था। शीला दीक्षित को शुरू से ही ज्वैलरी का काफी शौक रहा है।


लगभग 2 करोड़ के घर की मालकिन थीं शीला दीक्षित

अगर शीला दीक्षित के घर की बात करें तो दिल्ली में उनके पास एक बड़ा घर है, जिसकी आज के समय में कीमत एक करोड़ अट्ठासी लाख से भी ज्यादा की है। उनके पास किसी भी तरह की नॉन एग्रीकल्चर लैंड नहीं है। इसके अलावा उनके पास किसी भी तरह की कॉर्पोरेट लैंड भी नहीं है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो