1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आर्इपीएल के पहले मैच में धमाका करने वाले क्रिस गेल की संपत्ति जानकर रह जाएंगे हैरान

क्रिस गेल की कुल संपत्ति है 232 करोड़ रुपए इस मामले में विराट कोहली और धौनी से पीछे

2 min read
Google source verification
Chris gayle

वर्ल्ड कप के बाद संयास लेने वाले क्रिस गेल की संपत्ति जानकर उड़ जाएंगे होश

नई दिल्‍ली। क्रिस गेल का नाम आते ही हम बात करते हैं उनके ग्राउंड पर मारे गए छक्‍कों की। उनके बैटिंग स्‍टाइल की। बात करते हैं उनकी सेंचुरी की। और बात करते हैं उनके डांस की। लेकिन आज हम उनके बारे में कुछ और बात करेंगे। क्‍या आप जानते हैं कि क्रिस गेल के पास कितनी संपत्ति है? एक साल में वो कितना रुपया कमाते हैं? उनका घर कैसा है? यह बात इसलिए भी कर रहे हैं क्‍योंकि वेस्‍ट इंडीज के क्रिकेट खिलाडिय़ों को इतना रुपया नहीं मिलता है। जितना भारत, ऑस्‍ट्रेलिया और इंग्‍लैंड के खिलाड़ियों को मिलता है। फिर भी जमैका शहर में एक प्रिंस की तरह रहते हैं। आपको बता दें कि उन्होंने वर्ल्ड कप के बाद क्रिकेट से संयास लेने की बात कही है। वहीं उन्होंने सोमवार को अपने पहले आर्इपीएल मैच में धमाकेदार पारी खेली है।

एक बार फिर भी सुर्खियों में आए गेल
वैसे तो क्रिस गेल वेस्ट इंडीज टीम से बाहर चल रहे हैं। अब उन्होंने वर्ल्ड कप के बाद क्रिकेट टीम से संयास लेने फैसला किया है। लेकिन दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक क्रिस गेल आईपीएल का भी हिस्सा हैं। उन्होंने सोमवार को गेल ने धमाकेदार शुरुआत की थी। उन्होंने राजस्थान के खिलाफ 47 गेंदों पर 79 रन की पारी खेली थी। इस पारी में उन्हाेंने 4 छक्के लगाए थे।

कुल इतनी है संपत्ति
वहीं बात क्रिस गेल की संपत्ति की करें तो उनकी नेट वर्थ 232 करोड़ रुपए हैं। इस मामले में दुनियाभर के क्रिकेटरों से वो सिर्फ भारतीय टीम के कप्‍तान विराट कोहली और दुनिया के बेहतरीन फिनिशर और भारत के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धौनी से पीछे है। बाकी क्रिकेटर्स का नंबर क्रिस गेल के बाद ही आता है। वहीं सालाना आय की बात करें तो क्रिस गेल 38 करोड़ रुपए की कमाई करते हैं। यह कमाई वेस्‍ट क्रिकेट बोर्ड के अलावा कई क्रिकेट फ्रेंचाइलियों के खेलने के अलावा एंडोर्समेंट भी शामिल हैं। इसलिए उन्‍हें वेस्‍टइंडीज के अलावा वर्ल्ड क्रिकेट का मोस्‍ट वैल्‍युएबल प्‍लेयर भी माना जाता है। बिग बैश और बाकी क्रिकेट लीग में क्रिस गेल करोड़ रुपयों के खिलाड़ी हैं।

22 करोड़ का बंगला
क्रिस गेल का जमैका में आलीशान बंगला है, जिसकी कीमत 22 करोड़ रुपए है। गेल ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने बंगले की खासियतों के बारे में बताया था। उनके मुताबिक उनके घर पर स्ट्रिप क्लब से लेकर स्विमिंगपूल जैसे फैसिलिटीज हैं। गेल ने यह भी कहा था कि एक क्रिकेटर के घर पर स्ट्रिप क्लब होना ही चाहिए। वहीं इनके कलेक्शन में मर्सडीज, लैम्बॉर्गिनी से लेकर लैंड क्रूजर और हार्ले डेविडसन बैड ब्वॉय तक शामिल हैं।

Story Loader