6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Covid-19 इंश्योरेंस वॉर में कौन सा प्लान है बेस्ट, पढ़ें कंपैरिजन

लगभग सभी कंपनियों ने निकाले कोरोना हेल्थ कवर एक साल की वैलिडिटी के साथ मिल रही है ये पॉलिसी ट्रैवेल हिस्ट्री प्रजेंट करना है अनिवार्य

2 min read
Google source verification

image

Pragati Vajpai

Apr 09, 2020

best_corona_cover.jpg

नई दिल्ली: कोरोनावायरस महामारी के बीच इंश्योरेंस कंपनियों के बीच एक होड़ सी लग गई है। हर बदलते दिन के साथ कंपनियां कोरोना को कवर रने के लिए हेल्थ इंश्योरेंस प्लान ला रही हैं। हालांकि सरकार ने इसके लिए आरोग्य संजीवनी हेल्थ इंश्योरेंस प्लान को स्टैंडर्ड तरीके से अपनाने की बात कही है लेकिन बिजनेस के आगे सब फीका पड़ जाता है। आज तो इस कोरोना हेल्थ कवर वॉर में रिलायंस ने भी एंट्री ले ली है। ऐसे में हेल्थ इंस्योरेंस खरीदने वाले लोगों के लिए फिलहाल हेल्थ इंश्योरेंस खरीदना भी काफी पेचीदा काम हो गया है। यही सोचकर आपकी मुश्किल को आसान बनाने के लिए हम आज सभी कोरोना को कवर करने वाले सभी मशहूर हेल्थ कवर्स के बारे में आपको बताएंगे ताकि आप अच्छी तरह से सोचकर अपने लिए कोरोना हेल्थ कवर चुन सकें।

रिलायंस कोविड-19 प्रोटेक्शन कवर स्कीम-

इस स्कीम के तहत आपको एक साल तक कोरोना से सुरक्षा मिलेगी और इंश्योरेंस के तहत आप 25000 से 2 लाख रूपए तक का बीमा खरीद सकते हैं। सबसे बड़ी बात इसमें क्वारंटीन होने से लेकर नौकरी जाने तक आपको कवर किया गया है। इस इंस्योरेंस के बारे में आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं।

फ्यूचर जनराली-ग्रुप इंश्योरेंस कवर-

पॉलिसी खरीदते समय उपभोक्ता को अपनी यात्रा रिकॉर्ड उपलब्ध कराना होगा । इसके अलावा पॉलिसी होल्डर की कोई मेडिकल हिस्ट्री नहीं होनी चाहिए । इस पॉलिसी में भी रिलायंस की तर क्वारंटीन होने पर 50 फीसदी रकम दी जाएगी लेकिन 10 फीसदी पैसा आपको आकस्मिक खर्च के लिए देने का प्रावधान भी है।

हालात सुधारने को रियल्टी सेक्टर को 15 लाख करोड़ के पैकेज की दरकार, लॉकडाउन में छूट की भी मांग

ICICI लोम्बार्ड-कोविड -19 प्रोटेक्शन कवर-

स्टार नॉवेल कोरोनावायरस-

स्टार नोवेल कोरोना वायरस उन लोगों को स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान करता हैं जिनका Covid -19 टेस्ट पॉज़िटिव है और उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत है। वैसे तो इस प्लान को 18-65 साल के लोग इसे खरीद सकते हैं, लेकिन 3 महीने से 25 साल तक के बच्चों को माता-पिता के हेल्थ कवर में कवर किया जाता है। स्टार नोवेल कोरोना वायरस प्लान 459 रुपए+GST के प्रीमियम पर ऑनलाइन उपलब्ध है।