5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानें…आपके लिए क्यों खास है क्रेडिट स्कोर

क्रेडिट स्कोर लोन की मंजूरी, कुल राशि और ब्याज दर तय करने के लिहाज से अहम

2 min read
Google source verification

image

Amanpreet Kaur

Jul 11, 2016

Credit score

Credit score

जयपुर। लोन के बिना आज शायद ही कोई काम होता है। लोन प्रोसेस करते वक्त बैंक सबसे पहले आपका क्रेडिट स्कोर देखता है। अगर आपका क्रेडिट स्कोर 750 या उससे ज्यादा है तो लोन आसानी से मंजूर हो जाता है। जबकि क्रेडिट स्कोर खराब होने पर आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ जाता है। यदि शादी के बाद आप संयुक्त रूप से लोन के लिए आवेदन करते हैं तो आपके जीवनसाथी का क्रेडिट स्कोर भी महत्वपूर्ण हो जाता है। ऐसे में यहां जानें क्रेडिट स्कोर का पूरा गणित...

क्या है क्रेडिट स्कोर

बैंकों अथवा अन्य वित्तीय संस्थाओं से लिया जाने वाला लोन, क्रेडिट कार्ड से की गई खरीददारी, बैंकों से किया जाने वाला लेन-देन, चैक क्लीयरेंस आदि से आपका क्रेडिट स्कोर तय होता है। क्रेडिट स्कोर से बैंक तय करता है कि आपको लोन मिलना चाहिए या नहीं। आज की तारीख में हर एक आदमी के लिए इसलिए क्रेडिट स्कोर की समझ जरूरी हो गई है, क्योंकि उन्हें बैंक लोन, व्हीकल लोन, पर्सनल लोन जैसे तमाम लोन की जरूरत होती है।

बिना सोचे समझे लोन के लिये आवेदन करना ठीक नहीं...

नियमित लेन-देन, चैक क्लीयरेंस आदि प्रक्रियाओं में होने वाली अनियमितताओं से क्रेडिट स्कोर खराब होता है, जिसका असर भविष्य में लिए जाने वाले लोन पर पड़ता है। इससे लोन की राशि और ब्याज दरें भी प्रभावित होती हैं। बिना सोचे समझे लोन के लिये आवेदन करना क्रेेडिट स्कोर के लिए ठीक नहीं है।

जब पार्टनर का कोई क्रेडिट स्कोर नहीं हो

यदि आपके पार्टनर का कोई क्रेडिट स्कोर नहीं है, क्योंकि उसने कोई ट्रांजैक्शन नहीं किया है तो भी संयुक्त रूप से होम लोन के लिए आवेदन करने पर एक की इनकम अच्छी होने पर लोन मिलने की संभावना बढ़ जाती है। लेकिन यदि दोनों में से एक का क्रेडिट स्कोर अच्छा नहीं हो और दूसरे का क्रेडिट स्कोर ही नहीं हो तो गलती से भी संयुक्त लोन के लिए आवेदन नहीं करें।

क्रेडिट स्कोर खराब होने पर क्या करें

यहां सबसे जरूरी यह देखना होता है कि क्रेडिट स्कोर कितना खराब है। कई बार बैंक क्रेडिट स्कोर की बजाय मासिक आय पर अधिक फोकस करते हैं। ऐसे में यदि पति-पत्नी दोनों का क्रेडिट स्कोर खराब होने के बावजूद मासिक आय अच्छी है तो आपको लोन मिल सकता है। पति-पत्नी में किसी एक का क्रेडिट स्कोर अच्छा हो और दूसरे की इनकम अधिक हो तो भी लोन मिल सकता है।

लोन आवेदन के लिए बैंक का चयन

जिस बैंक से आपका नियमित या सबसे अधिक लेनदेन हो, उसी बैंक से लोन लेने का प्रयास करना चाहिए। यदि आप खराब क्रेडिट स्कोर वाले अपने पार्टनर के साथ संयुक्त रूप से लोन के लिए आवेदन करते हैं तो यह आपके निजी क्रेडिट स्कोर को प्रभावित नहीं करता। लेकिन इस प्रक्रिया में आपके लोन लेने की संभावना जरूर बुरी तरह से प्रभावित होती है।

ये भी पढ़ें

image