
corona
फिरोजाबाद। सुहाग नगरी में कोरोना की स्थिति भयावह होती जा रही है। लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों ने प्रशासन की चिंता भी बढ़ा दी है। सोमवार को 21 नए कोरोना मरीज आने के बाद संख्या बढ़कर 394 हो गई है। इलाकों को सील कराया है। अब तक कोरोना से 19 लोगों की मौत हो चुकी है। पॉजीटिव मिलने वालों में जिला मत्स्य अधिकारी भी शामिल हें।
यह पाए गए कोरोना पॉजीटिव
सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में सन्दलपुर हाथवंत के वृद्ध (58), संदलपुर हाथवंत की युवती (18), संदलपुर हाथवंत की किशोरी (15), जिला अस्पताल के लैब टेक्नीशियन (46), सन्दलपुर हाथवंत के बुजुर्ग (55), नगला बरी के एक ही परिवार के सदस्यों में ग्राम पंचायत अधिकारी तहसील सदर (48), पांचवी की छात्रा (12), इंटर की छात्रा (17), बीएससी का छात्र (20), बुजुर्ग महिला (76), युवती (22) संक्रमित आई है। इसके अलावा सिरसागंज के पूर्व चेयरमैन (84), नगला फौजी का युवक (20), नगला फौजी का युवक (36) संक्रमित आया है। वहीं, नगला मिर्जा लाइनपार टूंडला का मुस्लिम युवक (38), जैन नगर खेड़ा का बुजुर्ग (70), नगला सूरज के (55), कुड़ी हाथवंत की महिला (40), कुड़ी हाथबंत का युवक (40), आपुर एका का युवक (19), न्यू रसूलपुर निवासी युवक (48) संक्रमित आया है। इसके साथ ही जिला मत्स्य अधिकारी में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।
इलाके किए गए सील
सीएमओ डा.एसके दीक्षित ने बताया कि संक्रमितों के इलाकों को सील कराया है। इन इलाकों में लोगों को घरों में रहने को कहा है ताकि संक्रमण को कम किया जा सके। जनपद में अब एक्टिव केस की संख्या 78 हो गई है। अब तक कुल 6974 के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 6782 की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। इसके अलावा 192 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। सुहागनगरी में 11 संक्रमित और ठीक हो गए। इसके बाद उनकी लगातार निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद सोमवार को घर भेजा गया। अब सही होने वालों की संख्या 287 हो गई है।
कोरोना मीटर:
394: कुल संक्रमित आए अब तक
287: लोगों को अब तक ठीक होने पर घर भेजा
19: की अब तक हो चुकी है मौत
Published on:
16 Jun 2020 11:33 am
बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
