2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकमाता अहिल्याबाई की 293वीं जयंती मनाई

स्टेशन रोड पर मनाई गई लोक माता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती, कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ।

2 min read
Google source verification
up cabinet minister sp singh baghel

up cabinet minister sp singh baghel

फिरोजाबाद। गुरुवार को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 293वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान उनकी महत्ता के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में बघेल, धनगर, पाल समाज के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने अहिल्याबाई होल्कर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि हमारे देश पर मुस्लिमों ने लंबे समय तक राज्य किया। मुस्लिमों ने हिन्दुओं के मंदिरों को तोड़ दिया।

मुस्लिम शासकों ने किया लंबे समय तक राज्य
मुहम्मद गौरी समेत अन्य मुस्लिम शासक इस देश में रहे। उस समय मात्र एक अहिल्याबाई होल्कर ही थीं जिन्होंने हिन्दुओं के सम्मान की रक्षा की। अहिल्याबाई होल्कर कोई सामान्य महिला नहीं थीं बल्कि वह लोक माता थी। लोकमाता से तात्पर्य जन-जन की माता। उन्होंने कहा कि इन्दौर की महारानी लोकमाता अहिल्याबाई ही थीं। उन्होंने सतीप्रथा एवं अमानवीय कृत्यों को नेस्तनाबूत किया। महिला सेना की टुकडी बनाकर युद्ध में अपराजेय पराक्रम हासिल किया।

हिन्दुओं के मंदिरों को बचाया
अपने शासन काल में उन्होंने चार धाम, सातपुरी, 12 ज्योतिर्लिंग, 43 धर्म तीर्थ, 12772 मंदिर , बावडी कुए का निर्माण एवं जीर्णोद्धार कराया। उन्होंने देशवासियों की रक्षा के लिए संघर्ष किया। हम सभी को उनके बताए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। संचालन कर रहे भंवर सिंह धनगर ने कार्यक्रम में आए समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया । अध्यक्षता उदयवीर सिंह बघेल ने की। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख हनुमंत सिंह बघेल, चेयरमैन राबमबहादुर चक, राजकुमार बघेल, मंगल सिंह, पवन बघेल, उदयवीर सिंह, प्रेम सिंह बघेल, सतीश बघेल, राजपाल सिंह, महावीर सिंह, जीसी पाल, विक्रम सिंह, लखपत सिंह, बनवारी लाल बघेल, साहब सिंह, नरेश बघेल आदि मौजूद रहे।

must read- कैराना-नूरपुर हार पर बीजेपी की प्रदेश प्रवक्ता का बड़ा बयान, शीर्ष नेतृत्व पर लगाए ये आरोप

read it -मोटिवेशनल स्टोरी: ब्लड की खातिर भटकना पड़ा तो जरूरतमंदों के लिए तैयार कर दिया ब्लड बैंक

Story Loader