
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में घर—घर पहुंचने वाले पानी के प्लांट पर प्रशासनिक अधिकारियों ने छापेमारी की। टीम ने दो पानी प्लांटों को सील कर दिया। एक प्लांट बिना लाइसेंस के संचालित हो रहा था जबकि दूसरे प्लांट पर पैक होने वाले पानी के पाउच पर मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपायरी की तारीख अंकित नहीं की गई थी। अचानक हुई छापेमारी से पानी प्लांट चलाने वालों में हड़कंप मच गया।
थाना उत्तर क्षेत्र का मामला
गुरुवार सुबह नगर मजिस्ट्रेट पंकज सिंह व उपजिलाधिकारी राजेश वर्मा की संगठित टीम ने थाना उत्तर क्षेत्र स्थित मोहल्ला रानी वाला में अधिकारियों को सूचना मिली कि क्षेत्र में गलत तरीके से पानी के प्लांट संचालित किए जा रहे हैं। इन प्लांट संचालकों द्वारा पूरे शहर भर में पानी की आपूर्ति की जाती है जबकि प्लांट संचालन के लिए किसी प्रकार का लाइसेंस प्रशासन से नहीं लिया गया है।
सही मिली जानकारी
मौके पर पहुंची टीम ने पहले प्लांट पर छापेमारी की। जहां मालिक बिना लाइसेंस के पानी का प्लांट संचालित कर रहा था। टीम ने उसके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सील कर दिया। कुुछ दूरी पर चल रहे दूसरे प्लांट पर छापेमारी की तो वहां पैक रखे पानी के पाउच पर किसी प्रकार की मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपायरी की तारीख अंकित नहीं की गई थी। इसे लेकर टीम ने उसके विरुद्ध भी कार्रवाई करते हुुए सील कर दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।
Published on:
31 Oct 2019 05:36 pm
बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
