3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योगी सरकार के इस मंत्री ने कहा पश्चिम बंगाल के बाद इस नगर में देखा है इतना भव्य महामाई का दरबार, देखें वीडियो

— कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने धर्मपत्नी मधु बघेल के साथ किए दुर्गा माता के दर्शन।

2 min read
Google source verification
Durga Puja

Durga Puja

फिरोजाबाद। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने टूंडला में लगने वाले तीन दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर कहा कि दुर्गा पूजा महोत्सव पश्चिम बंगाल में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। फिरोजाबाद जिले के छोटे से नगर टूंडला में आयोजित होने वाले कार्यक्रम ने पश्चिम बंगाल को भी पीछे छोड़ दिया है। महामाई के भव्य दरबार में लाखों श्रद्धालु आशीर्वाद लेने आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें—

दशहरा के अगले दिन है पापांकुशा एकादशी, व्रत रखने से पीढ़ियों का भी होता है उद्धार, जानें व्रत विधि

ऐतिहासिक है महोत्सव
उन्होंने कहा कि टूंडला का दुर्गा पूजा महोत्सव ऐतिहासिक महोत्सव है। इसलिए वह पत्नी को साथ लेकर मां के दर्शन करने के लिए आए हैं। हर वर्ष यहां होने वाले आयोजन पर आयोजकों द्वारा लाखों रुपए खर्च किए जाते हैं। इस आयोजन को हर वर्ष भव्य रूप प्रदान किया जाता है। इस सबके लिए आयोजक बधाई के पात्र हैं। ऐसे कार्यक्रमों से हमारी संस्कृति और सभ्यता को जीवित बनाए रखने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें—

वीडियो: एसएसपी की फर्जी मुहर लगाकर बन गया दारोगा, झाड़ने लगा रौब, पुलिस के हाथ लगा तो निकल गई हेकड़ी

संस्कारवान बनते हैं बच्चे
उन्होंने कहा कि धार्मिक कार्यक्रमोंं में भाग लेने से बच्चों के मन में बदलाव आता है। वह संस्कारवान बनते हैं। हमारी देवी देवताओं का जिक्र पाठ्यक्रमों में शामिल नहीं किया जाता है जबकि हमारे देवी देवताओं का जिक्र किताबों में भी किया जाना चाहिए। जिससे हमारे बच्चे हिंदू रीति रिवाज और देवी देवताओं के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकें। इतना भव्य कार्यक्रम हमने अभी तक कहीं नहीं देखा है।

यह भी पढ़ें—

कहीं भतीजे अखिलेश पर भारी न पड़ जाएं चाचा शिवपाल, एक-एक कर मोर्चे के साथ आ रहे सपा के दिग्गज नेता

यह भी पढ़ें—

अमेरिका से भारत पहुंचे देवकीनंदन ठाकुर के छोटे भाई, आज से संभालेंगे मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की कमान, यहां होगी पहली बैठक

Story Loader