
akshay yadav
फिरोजाबाद। सुबह से ही लगातार बढ़त बना रही भाजपा प्रत्याशी को गठबंधन प्रत्याशी अक्षय यादव ने पीछे छोड़ दिया। वह 2319 वोटों से आगे चल रहे हैं। उनके आगे निकलते ही गठबंधन पदाधिकारियों में खुशी छा गई। अक्षय यादव ने अचानक से बढ़त बनाई। वह 4607 मतों से आगे हो गए जबकि इससे पहले भाजपा प्रत्याशी डॉ. चन्द्रसेन जादौन करीब 15000 वोटों से आगे चल रहे थे। फिरोजाबाद, सिरसागंज और जसराना विधानसभा से बढ़ते लेते हुए अक्षय यादव ने भाजपा प्रत्याशी को पीछे छोड़ दिया।
दोनों प्रत्याशियों में है कसमकस
भाजपा और सपा प्रत्याशी के बीच में कसमकस की स्थिति है। सपा प्रत्याशी ने पहले 4600 और उसके बाद वह घटकर 500 पर आ गए थे। उसके बाद अचानक से फिर बढ़त लेते हुए वह 2319 मतों से आगे निकल गए। हर किसी की नजर फिरोजाबाद के चुनाव पर लगी हुई है। प्रसपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव शुरू से ही तीसरे स्थान पर टिके हुए हैं।
Published on:
23 May 2019 01:46 pm
बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
