योग से मिटाएं रोग
रैली का शुभारंभ शाम करीब साढ़े चार बजे नगर के दीपा का चौराहा से हुआ। रैली मैन बाजार, रामलीला मैदान, भारत माता चौक, सब्जी मंडी होते हुए सुभाष चौराहा पर आकर समाप्त हुई। जहां योग प्रशिक्षक पवन आर्य ने कहा कि योग निरोगी रहने का सबसे सरल और आसान तरीका है। प्रतिदिन कुछ समय योग करके व्यक्ति जीवन भर बीमार होने से बच सकता है।