
Burqa
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद के नामचीन महाविद्यालय एसआरके कॉलेज में बुर्का पहनने पर अब रोक लगा दी गई है। छात्राओं को अब ड्रेस कोड में ही कॉलेज आना होगा। कॉलेज गेट पर ड्रेस चेक करने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। ऐसा फैसला कॉलेज प्रशासन द्वारा इसलिए लिया गया है कि बाहर के युवक कॉलेज में आकर अराजकता फैजाते हैं। ड्रेस कोड न होने के कारण कॉलेज की शांति व्यवस्था को भंग करने का काम करते हैं।
शुक्रवार को हुआ था बवाल
फिरोजाबाद के कोटला रोड स्थित एसआरके महाविद्यालय में शुक्रवार को दो छात्र गुटों में मारपीट हो गई थी। मामला इतना बढ़ा कि दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया था। चार युवकों ने घेरकर एक युवक की कॉलेज परिसर और कॉलेज के बाहर सड़क पर जमकर पिटाई की थी। पुलिस तीन युवकों को पकड़कर साथ ले गई थी। जिन युवकों द्वारा मारपीट की गई थी। वह सभी ड्रेस कोड में नहीं थे। माना जा रहा है कि उनमें से कुछ युवक बाहर से कॉलेज में मारपीट करने के लिए आए थे।
घटना को लेकर लिया संज्ञान
दो दिन पूर्व हुई मारपीट की घटना का संज्ञान लेते हुए कॉलेज प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि कोई भी छात्र—छात्रा बिना ड्रेस कोड के कॉलेज में प्रवेश नहीं करेंगी। मुस्लिम छात्राएं जो बुर्खा पहनकर आती हैं वह भी ड्रेस में कॉलेज आएंगी। बुर्खा अब नहीं चलेगा। कॉलेज प्रशासन के इस आदेश के बाद छात्राओं ने हंगामा कर दिया। छात्राएं इस आदेश को समाप्त करने की मांग कर रही हैं। छात्राओं का कहना है कि कॉलेज में छात्रों ने मारपीट की थी। उन्हें ड्रेस कोड में आना चाहिए। छात्राओं ने कभी मारपीट नहीं की तो उन पर बंदिश क्यों लगाई जा रही है। इस मामले को लेकर प्राचार्या डॉ. प्रभाष्कर राय ने बताया कि ड्रेस कोड लागू किया गया है। मुस्लिम छात्राएं बुर्के के अंदर ड्रेस पहनकर आएंगी तो उन्हें प्रवेश दिया जाएगा।
Published on:
08 Sept 2019 01:50 pm
बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
