फिरोजाबाद। शादी में हर्ष फायरिंग करना भाजपा नेता को भारी पड़ गया। फायरिंग करते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। भाजपा नेता सात जुलाई को टूंडला—आगरा रोड स्थित एक मैरिज होम में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था। तभीहर्ष फायरिंग के दौरान उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।