
accident
फिरोजाबाद। परिवार का एक मात्र खेवनहारा उसकी भी बुधवार को दर्दनाक मौत हो गई। कारखाने में मजदूरी करने जा रहे पिता को ट्रक चालक ने रौंद दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक अपने पीछे तीन मासूम बच्चों और पत्नी को रोता बिलखता छोड़ गया। युवक की मौत के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।
सुबह हुआ हादसा
हादसा बुधवार सुबह करीब नौ बजे का है। थाना क्षेत्र के गांव खेरिया हजरतपुर निवासी 30 वर्षीय रमेश चन्द्र घर से मोटरसाइकिल द्वारा फीरोजाबाद कारखाने जाने के लिए निकले थे। अभी वह मां वैष्णों देवी मंदिर के सामने पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर गिर गया और ट्रक ऊपर से गुजर गया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे को लेकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
पोस्टमार्टम को भेजा शव
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिवारीजन भी घटना स्थल पर आ गए। परिजनों ने बताया कि वह अकेले परिवार का खर्च चलाने वाले थे। उनके तीन बच्चे हैं। जिनके सिर से अब पिता का साया उठ चुका है। मृतक के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। हादसे की खबर सुनकर ग्रामीणों की आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ग्रामीणों ने शव रखकर हंगामा करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
Published on:
03 Jul 2019 07:15 pm
बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
