फिरोजाबाद। ब्लाक प्रमुख के उप चुनावों में भाजपा का दबदबा रहा। सपा प्रत्याशियों को हराकर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। जसराना और टूंडला ब्लाक में सुबह 11 बजे से वोटिंग प्रक्रिया शुरू हुई। दोपहर तीन बजे तक मतगणना भी समाप्त हो गई। टूंडला में 115 और जसराना ब्लाक में 63 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मतदान करना था। वोटिंग के दौरान काफी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहा।