पिता केपीसिंह की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए आरएसएस से जुड़े मानवेन्द्र प्रताप सिंह लोधी दावेदारों की कतार में हैं। केपी सिंह ने सपा और बसपा गठबंधन में इस सीट से भाजपा के लिए चुनाव लड़ा था। लोधी बाहुल्य वोट के चलते सत्यपाल लोधी, कप्तान सिंह राजपूत और शेर सिंह लोधी भी टिकट की कतार में हैं। बसपा से विधानसभा 2012 का चुनाव लड़ चुके रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी इस बार भाजपा खेमे में शामिल हुए हैं। पिछला चुनाव उन्होंने दमदारी से लड़ा था। हालांकि वे करीब 20 हजार वोटों से चुनाव में हार गए थे। लेकिन, इस बार वे भाजपा से चुनाव के लिए दावेदारी कर रहे हैं। सूत्र उन्हें तगड़ा दावेदार मानकर चल रहे हैं।