12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘वे वरिष्ठ हैं, उनका पूरा सम्मान है’, कल्याण बनर्जी विवाद पर बोले TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी

Trinamool Congress Internal Rift: टीएमसी के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने पार्टी सांसद कल्याण बनर्जी की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, कल्याण बनर्जी मुझसे वरिष्ठ हैं। वे मुझे बचपन से जानते हैं और उन्होंने मुझे बड़ा होते देखा है।

2 min read
Google source verification
abhishek banerjee

अभिषेक बनर्जी। (फोटो-ANI)

TMC General Secretary Abhishek Banerjee Statement: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर जारी अंदरूनी मतभेदों और जुबानी जंग के बीच पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने सांसद कल्याण बनर्जी के बयानों पर बेहद नपी-तुली प्रतिक्रिया दी है। इस राजनीतिक विवाद को तूल देने के बजाय उन्होंने शालीनता दिखाते हुए कहा, 'कल्याण बनर्जी मुझसे वरिष्ठ हैं। वे मुझे बचपन से जानते हैं और उन्होंने मुझे बड़ा होते देखा है।'

'वे मुझसे वरिष्ठ हैं, मुझे बचपन से बढ़ते देखा है'

TMC सांसद कल्याण बनर्जी के बयान पर TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि जो सीनियर नेता मेरे खिलाफ बोल रहे हैं, उन्हें पार्टी के अंदर अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। कल्याण बनर्जी ने मेरे बारे में जो कहा है, वह उनका अधिकार है। वे मुझे बचपन से जानते हैं और उन्होंने मेरा मार्गदर्शन किया है।

अभिषेक बनर्जी के इस बयान को पार्टी के भीतर डैमेज कंट्रोल और वरिष्ठ बनाम युवा नेतृत्व के विवाद को शांत करने की एक रणनीतिक कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

जानें अभिषेक बनर्जी को लेकर कल्याण बनर्जी ने क्या कहा था

आपको बता दें कि टीएमसी सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता कल्याण बनर्जी ने कहा था कि मैं किसी भी मामले में अभिषेक बनर्जी का पक्ष नहीं लूंगा क्योंकि मुझे उनका अहंकारी रवैया पसंद नहीं है। मैंने इस पेशे में 45 साल बिताए हैं। ये सभी लोग मेरे साथ कनिष्ठ के रूप में काम कर चुके हैं। वह मुझे कैसे अपमानित कर सकते हैं? राजनीति में भी मैं उनसे वरिष्ठ हूं। वह ऐसा नहीं कर सकते। उन्हें यह समझना होगा कि उन्हीं की वजह से हमारी हार हुई है। उन्हें यह भी समझना होगा कि पार्टी इस संकट का सामना उन्हीं की वजह से कर रही है। मैं अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकता। मैं दीदी से आग्रह करूंगा: यदि आप अभिषेक बनर्जी पर निर्भर रहना चाहती हैं, तो उनके साथ रहें - मुझे छोड़ दें। लेकिन यदि आप अभिषेक बनर्जी से अलग होना चाहती हैं, तो मैं आपके साथ हूं। उन्होंने हमारी पार्टी को बर्बाद कर दिया है।

CID अधिकारी मुझे खुद नोटिस देना चाहते थे: अभिषेक बनर्जी

कोलकाता में मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए ममता बनर्जी के घर से निकलने के बाद TMC नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा कि CID अधिकारी मुझे खुद नोटिस देना चाहते थे, लेकिन मैं घर पर नहीं था इसलिए वे वापस चले गए। उन्होंने आगे कहा कि मैंने हमेशा जांच एजेंसियों का सहयोग किया है और आगे भी करता रहूंगा।

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं जब सीआईडी के अधिकारी नोटिस देने ममता बनर्जी के भतीजे के घर पहुंचे थे। इससे पहले भी कई बार जांच एजेंसियां उनको पूछताछ के लिए बुलाई थी, लेकिन वे नहीं पहुंचे।

12 जून को CID ने साढ़े पांच घंटे तक पूछताछ

12 जून अभिषेक बनर्जी ने कहा कि मैंने CID के साथ लगभग साढ़े पांच घंटे तक सहयोग किया। मैं कोर्ट के बताए समय से पहले ही भवानी भवन पहुंच गया था। मैं 14 तारीख को कोलकाता में रहूंगा और जरूरत पड़ने पर पेश होऊंगा। मैंने कभी किसी जांच से किनारा नहीं किया, मैंने हमेशा जांच में सहयोग किया है। चाहे वह केंद्रीय जाँच एजेंसी हो या राज्य की जाँच एजेंसी, मैं सहयोग करता रहूँगा।