29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वीडियो: लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा करने जा रही ये काम, विजय संकल्प बाइक रैली के जरिए विरोधी खेमे में खलबली मचाने की तैयारी

— भाजपाई आज निकालेंगे विजय संकल्प बाइक रैली, जगह—जगह डीजे लगाकर किया जाएगा रैली का स्वागत।

less than 1 minute read
Google source verification
bike relly

bike relly

फिरोजाबाद। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जा रहीं योजनाओं को जन—जन तक पहुंचाने के बाद भाजपाई आज वृहद स्तर पर बाइक रैली निकालने की तैयारी कर रहे हैं। इस रैली का नाम विजय संकल्प यात्रा नाम दिया गया है। इस यात्रा के जरिए भाजपा विरोधियों में खलबली मचाने की तैयारी कर रही है।

विधानसभा स्तर पर निकलेगी रैली
माना जा रहा है कि कुछ ही दिनों में आचार संहिता लागू हो सकती है। ऐसे में भाजपा द्वारा पहले से ही कार्यक्रम तय कर दिए गए थे। तय कार्यक्रम के अनुसार भाजपा अब अपने अंतिम कार्यक्रम को आज करने जा रही है। विजय संकल्प यात्रा के जरिए भाजपा अपनी एकता और अखंडता का परिचय देने का काम करेगी। इस यात्रा के जरिए भाजपा देश की सुरक्षा को लेकर भी लोगों को जिम्मेदारियों का पाठ पढ़ाएगी।

डीजे से होगा इश्तकबाल
विजय संकल्प बाइक रैली के इश्तकबाल के लिए जगह—जगह डीजे लगाने की तैयारी भाजपाइयों द्वारा की गई है। इस आयोजन को लेकर बृज क्षेत्र मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बताया कि भाजपा का आज यह आखिरी कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम को जोर शोर से आयोजित किया जा रहा है। इस यात्रा का अब एक उद्देश्य विंग कमांडेंट अभिनंदन की वेतन वापसी को लेकर भी है। भाजपाई बाइक रैली के जरिए सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराएंगे। साथ ही देश की सुरक्षा का हवाला देकर वोटरों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील भी करेंगे।

Story Loader