
BSP and Samajwadi party leaders
फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के गढ़ कहे जाने वाले फिरोजाबाद में गोरखपुर और फूलपुर विधानसभा के उपचुनाव में जीत पर सपा और बसपा नेता एक साथ नजर आए। सपा-बसपा के गठबंधन की जीत पर क्षेत्र में ढ़ोल नगाड़ों की धुन पर सपाइयों ने मिष्ठान वितरित कर हर्ष व्यक्त किया।
ये भी पढ़ें -
आने वाले चुनाव के लिए हैं संकेत
एमएलसी डॉ. दिलीप यादव ने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन से ये साबित हो गया कि आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता इसी गठबंधन को देखना चाहती है। प्रदेश की भाजपा सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है। उप चुनावों में गोरखपुर और फूलपुर की जनता ने भाजपा को सबक सिखाने का काम किया है।
ये भी पढ़ें-
सपा होगी मजबूत
जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव ने कहा कि उपचुनाव के परिणामों से ये साबित हो गया है कि सपा आने वाले दिनों में और मजबूत पार्टी के रूप में उभरकर सामने आएगी। प्रदेश की भाजपा सरकार को जनता ने नकार दिया है। आने वाला समय सपा का होगा। सपा-बसपा का गठबंधन आने वाले दिनों में और भी कारगर होगा।
ये रहे मौजूद
सिटी सेंटर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व नगर अध्यक्ष उदयवीर पौनियां, सत्येन्द्र सिंह जादौन, हितेन्द्र जादौन, प्रेमचन्द्र दीक्षित, सत्यवीर यादव, दिवाकर यादव, अजब सिंह यादव, नेपाल सिंह, मुनब्बर अली, चन्द्रवीर यादव, मोहम्मद सनी ने हर्ष व्यक्त किया। पार्टी कार्यालय पर विधानसभा अध्यक्ष भोलेशंकर निषाद, नगर अध्यक्ष मो. फहीम, शैलेन्द्र वाल्मीकि, प्रकाश चन्द्र मौर्य, अशोक यादव, नईमुद्दीन कुरैशी, साहबुद्दीन कादरी, सुनहरी खां, सुनील यादव, राजीव यादव, भोला यादव आदि ने हर्ष व्यक्त किया। खंड विकास परिसर में जितेन्द्र यादव, देवेन्द्र यादव, छोटे सिंह, बल्लू सिंह आदि ने मिष्ठान वितरित कर हर्ष व्यक्त किया।
Published on:
15 Mar 2018 07:51 am
बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
