
फिरोजाबाद में एक रोडवेज बस और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के आगे का ग्लास चकनाचूर हो गया। वहीं बस का ड्राइवर अपनी सीट से उछल कर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में 15 लोग घायल हुए हैं।
हादसे में ड्राइवर की दर्दनाक मौत
यह पूरा मामला रजावली चौराहे का है। मंगलवार रात को यह हादसा हुआ। दरअसल, 15 यात्रियों से भरी रोडवेज बस बरेली डिपो से एटा जा रही थी। जैसे ही बस चौराहा क्रॉस करने लगी, टुंडला की तरफ से आ रहा ट्रक इससे टकरा गया। इस जोरदार भिड़ंत के बाद दोनों गाड़ियां एक ही दिशा की ओर चली जाती हैं। इस हादसे में बस सवार 15 यात्री जख्मी हुए हैं। इसमें चार को गंभीर चोट आई हैं।
यह भी पढ़ें: क्या है 'ग्लोबल हंगर इंडेक्स', जिसका स्मृति ईरानी ने उड़ाया मजाक, पूरी रिपोर्ट को बताया झूठ
एक न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस हादसे की जानकारी सवारियों ने पुलिस डायल-112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और सभी का रेस्क्यू किया। फिलहाल, पुलिस ने बस और ट्रक दोनों को थाने में खड़ा किया है।
Updated on:
25 Oct 2023 10:50 am
Published on:
25 Oct 2023 10:44 am

बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
