
Minister Rajbhar
फिरोजाबाद। रविवार को फिरोजाबाद में आए प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आरक्षण में हिस्सेदारी न मिलने पर 2019 में पूर्वांचल के अंदर भाजपा का बाजा बजा देंगे। उन्होंने पिछड़ा, अति पिछड़ा और सर्वाधिक पिछड़ा के रूप में तीन कैटेगरी किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती में ओबीसी की तीन लाइनें लगेंगी।
सरकार पर लगाया न सुनने का आरोप
उन्होंने मंच से भाषण देते हुए कहा कि वह चाहते हैं कि ओबीसी को तीन कैटेगरी में बांटा जाए लेकिन सरकार नहीं सुन रही है। सरकार ने इस बात को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। भाजपा सवा सौ सीट हमारी वजह से पूर्वांचल में जीती है। हम 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग कर रहे हैं।
जान बूझकर नहीं देना चाहती रोजगार
उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बाजार में सभी जगह चाइना की टाॅर्च, चाइना की गाड़ी, चाइना का माल बिक रहा है। चीन का लाइसेंस निरस्त करने के बाद करोड़ों नौजवानों को रोजगार मिल सकता है लेकिन भाजपा युवाओं को रोजगार नहीं देना चाहती।
पूर्वांचल में बाजा बजा देंगे
उन्होंने कहा कि 2019 आ रहा है हम समझा देंगे चलो पूर्वांचल में बाजा बजा देंगे। कायदे से भागेदारी दिलाओ। किसी ने अगर हमारी नहीं सुनी तो तो उत्तर प्रदेश में आग लगाकर छोड़ूंगा।
हमें हिस्सेदारी चाहिए। मैं आज समझाने आया हूं। समाज कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है। समाज को दबा दिया जाता है। जो लड़ाई हम लड़ रहे हैं वह सही है।
Published on:
11 Nov 2018, 8:42 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.