15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मछली पालन से किसान हर साल कमा सकते हैं लाखों रुपए

मत्स्य विभाग के मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने उसायनी के एक तालाब में मछलियों के पांच लाख बच्चे छोड़े।

2 min read
Google source verification
कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल

कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल

फिरोजाबाद। मछली पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को हजरतपुर फैक्ट्री के पीछे उसायनी के एक तालाब में कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल ने मछली के बच्चे छोड़े। तालाब में करीब पांच लाख मछली के बच्चे छोड़े गए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीणों को जागरुक किया गया।

मछली पालन से आय दोगुनी करें
मत्स्य विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में फिरोजाबाद के उसायनी पहुंचे पशुधन, लघु सिंचाई व मत्स्य विभाग के मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने उसायनी निवासी सुनयन शर्मा पुत्र हरभजन शर्मा के तालाब में मछलियों के बच्चे छोड़े। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 तक किसानों को अपनी आय दोगुनी करनी होगी। उन्होंने कहा कि आलू, गेहूं और बाजारा की फसल से ही किसानों की आय दोगुनी नहीं होगी। इसके लिए मत्स्य विभाग जरूरतमंदों की जरूरतों को पूरा करने का काम कर रहा है। मछली पालन करके ग्रामीण आय को दोगुनी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाओं को इस मुहिम से जोड़ने का काम करें। युवाओं को मत्स्य पालन के प्रति जागरूक करके उन्हें रोजगार मुहैया कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पंगेशियस मछली विदेशों से मंगाई गई है।

पहली बार शुरू हुआ कल्चर
पहली बार उत्तर प्रदेश में इस मछली का कल्चर शुरू हो रहा है। फीरोजाबाद में पायलट प्रोजेक्ट के तहत मछली का प्लांट लगवाने का काम करेंगे। जिससे एक एकड़ भूमि से एक साल के अंदर 24 लाख तक आमदनी हो सकेगी। मत्स्य पालकों को भी मछलियों के दाने के लिए एक फीड मिल नारखी क्षेत्र में स्थापित कराने का काम भी किया जाएगा। फीड मील बनने के बाद मत्स्य पालकों को मछलियों के लिए बाहर से खाना नहीं मंगाना पड़ेगा। उन्होंने जिला मत्स्य अधिकारी किशन शर्मा को निर्देश दिए कि वह युवाओं को इसके प्रति जागरूक करें। युवाओं की टीम लेकर मॉडल के रूप में बाराबंकी में पंगेशियस मछली के प्लांट का भ्रमण कराएं जिससे युवा इस ओर अधिक जुड़ सकें।

शिकोहाबाद के किसान ने पैदा की इंडियन फिश
जिला मत्स्य अधिकारी किशन शर्मा ने बताया कि उसायनी तालाब का क्षेत्रफल करीब 3.47 हेक्टेयर है। इसमें लगभग पांच लाख मछली के बच्चे डाले गए हैं। पहली बार शिकोहाबाद निवासी ख्वाब अहमद ने इंडियन फिश एचडी पैदा की है। उसके बच्चों को भी इस तालाब में छोड़ा गया है।


कैबिनेट मंत्री ने सुनी समस्याएं
कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अज्ञात में दर्ज होने वाले मुकदमों से लोगों को परेशान न किया जाए। जो वास्तविकता में दोषी हो उसी के विरूद्ध पुलिस कार्रवाई करे।

ये भी पढ़ें

image