2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिला पंचायत सदस्य की महिला प्रत्याशी से हुए विवाद में पूर्व मंत्री समेत आठ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

— थाना नगला खंगर पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक धाराओं में किया मुकदमा दर्ज, महिला प्रत्याशी और उनके पिता से हुआ था पूर्व मंत्री का विवाद।

less than 1 minute read
Google source verification
ashok yadav

पूर्व मंत्री अशोक यादव

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

फिरोजाबाद। जिला पंचायत सदस्य की महिला प्रत्याशी और उनके पिता से हुए विवाद के बाद पूर्व मंत्री समेत आठ के विरुद्ध आधा दर्जन से अधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। महिला प्रत्याशी ने पूर्व मंत्री पर धमकाने और मारपीट करने का आरोप लगाया था। उसके बाद पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
यह भी पढ़ें—

नशे का कारोबार कर रही महिला गिरफ्तार, युवाओं को महंगे दामों पर बेचती थी नशे का सामान

चुनाव प्रचार के दौरान हुआ था मामला
गुरुवार को शिकोहाबाद के पूर्व मंत्री अशोक यादव और जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी सपना यादव और उनके पिता के बीच चुनाव प्रचार के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस मामले को लेकर महिला प्रत्याशी ने पूर्व मंत्री पर मारपीट करने और धमकाने का आरोप लगाया था। पीड़िता ने पूर्व मंत्री के विरुद्ध थाना मटसेना में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पूर्व मंत्री अशोक यादव और उनके अन्य समर्थकों समेत आठ लोगों के विरुद्ध आधा दर्जन से अधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इससे पहले भी पूर्व मंत्री अकसर चुनाव के समय में चर्चाओं में रहे हैं। पूर्व मंत्री का कहना था कि उनका प्रत्याशी से कोई विवाद नहीं हुआ। कुछ लोगों से उनकी कहासुनी हुई थी।

Story Loader