समस्या होने पर करें इन नंबरों पर काल
उन्होंने बहनों को बताया किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर आप सौ नंबर अथवा 1090 पर कॉल कर सकते हैं यह टोल फ्री है। इसकी शिकायत आप कर सकते हैं कोई भी बहनों, महिलाओं से कोई गलत हरकत करता है तो आप इस नंबर पर कॉल कर सकते हैं। हमारी पुलिस समय पर पहुंचेगी और वूमेन लैंड पर वहां ऑफिसर महिला होती है अगर आप कोई शिकायत करती हैं तो आपका नाम गुप्त रखा जाएगा और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी बच्चों को देखकर काफी खुश हो गए। इस दौरान थाना प्रभारी सुजात हुसैन, कस्बा चौकी इंचार्ज राजीव, एसआई कृष्णकांत वर्मा, एसआई विदेश कांस्टेबल रवि कांस्टेबल भूपेंद्र, दिनेश तिवारी संग थाने का समस्त स्टाफ मौजूद था। सभी थाने स्टाफ ने भी अपनी-अपनी कलाइयों में बहनों से राखी राखी बंधवाई। शिकोहाबाद सीओ संजय रेडडी भी मौजूद थे।