13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिरोजाबाद में नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर गिरी डेंगू के बढ़ते मरीजों की गाज, हटाए गए

- एसीएमओ डॉ. प्रताप सिंह को दी गई नगर स्वास्थ्य अधिकारी की कमान।

less than 1 minute read
Google source verification
DM Firozabad

,,लोगों को जागरूक करते डीएम चंद्रविजय

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। डेंगू और बुखार को लेकर लगातार बरती जा रही लापरवाही को लेकर शासन और प्रशासन द्वारा कार्रवाई तेज की जा रही है। सीएमओ के बाद शासन के निर्देश के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुकेश को तत्काल प्रभाव से पद मुक्त कर दिया है। इनके स्थान पर डॉ प्रताप सिंह को नगर निगम का नया स्वास्थ्य अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने सोमवार को अपना नया चार्ज ग्रहण कर लिया।
यह भी पढ़ें—

फिरोजाबाद में बच्चों की मौत पर बोले अखिलेश यादव, बच्चों की जान बचा ले सरकार


कार्य में बरत रहे थे लापरवाही
पिछले दिनों निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य सचिव के अलावा जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह के समक्ष नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुकेश कुमार के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज कराई गई थी। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए शासन द्वारा इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दिनेश कुमार प्रेमी को तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया है कि शासन के निर्देश मिलने के बाद ही उन्होंने तत्काल प्रभाव से डॉ मुकेश को पद से हटाते हुए डॉ प्रताप सिंह को नगर निगम का नया नगर स्वास्थ्य अधिकारी बनाया है।
सीएमओ ने बताया है कि डॉ प्रताप सिंह नगर निगम पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण कर लिया तथा इसकी जानकारी उनको दे दी गई। पिछले दिनों जिलाधिकारी को बताया था कि निवर्तमान नगर स्वास्थ्य अधिकारी बहुत कम अपने कार्यालय पहुंचते हैं।