3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घूसखोरों को सबक सिखाने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ हुए सख्त, फिरोजाबाद जनसभा में ये बोले…

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने एंटी करप्शन पोर्टल के बारे में लोगों को जागरूक किया।

2 min read
Google source verification
yogi adityanath

yogi adityanath

फिरोज़ाबाद। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने तय कार्यक्रम के अनुसार 21 फरवरी को फ़िरोज़ाबाद जिले के सिविल लाइन स्थित पुलिस लाइन के मैदान में पहुंचे । इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने व आलू किसानों को राहत देने जैसे तमाम मुद्दों पर बात की ।

भ्रष्टाचार पर ये बोले मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए लोगों को एंटी करप्शन पोर्टल के बारे में जानकारी दी । उन्होंने कहा कि ये एक जनसुनवाई पोर्टल है । यदि आपसे कोई घूस मांगे तो उसका वीडियो बनाकर इस पोर्टल पर अपलोड कर दें। आगे की कार्रवाई की जिम्मेदारी हम पर छोड़ दें । उसके बाद हम लोग उस पर ऐसी कार्रवाई करेंगे कि बहुत सारे लोग नौकरी करना भूल जाएंगे।

आलू किसानों को मिलेगा तोहफा
इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने आलू किसानों को जल्द ही बड़ा तोहफा देने की बात कही । उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आलू किसानों के लिए गंभीर है । सरकार जल्द ही आलू किसानों के लिए अलग से बोर्ड का गठन करेगी।

दुनिया में चमकेगा कांच उद्योग
सीएम योगी ने कहा कि देश के बड़े उद्योगपति उत्तर प्रदेश में निवेश करना चाह रहे हैं। ये माहौल भाजपा के आने के बाद पैदा हुआ है । इससे पहले उत्तर प्रदेश में उद्योग का कोई माहौल नहीं था । इस दौरान सीएम ने फिरोजाबाद कांच उद्योग की ब्राडिंग कर दुनियाभर में पहचान दिलाने की बात कही । सीएम योगी आदित्यनाथ ने फिरोजाबाद दौरे के दौरान 34 करोड़ 48 लाख के दो विकास कार्यों का शिलान्यास और दो करोड़ 253 लाख की लागत के 17 कार्यों का लोकार्पण भी किया।

Must Read - सीएम योगी ने फिरोजाबाद को दी करोड़ों की सौगात, आलू किसानों के लिए बड़ा ऐलान

Read it - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा में चक्कर खाकर गिरी छात्रा

Story Loader