7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: फिरोजाबाद के टूंडला में 14 को आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटरों का करेंगे लोकार्पण

— सीएम के आगमन को लेकर सीएमओ ने टूंडला सीएचसी पर अधीनस्थों की बैठक ली और संचालित योजनाओं का रिकार्ड तैयार करने के निर्देश दिए।

2 min read
Google source verification
cm yogi

cm yogi

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद की टूंडला विधानसभा में उप चुनाव होने हैं। ऐसे में सपा और बसपा ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने अभी प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है। उप चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ टूंडला विधानसभा के बीरी सिंह इंटर कॉलेज के मैदान पर आ रहे हैं। उनके आगमन की तिथि घोषित हो चुकी है। मुख्यमंत्री जिलेभर में स्थापित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटरों का लोकार्पण करेंगे।

यह भी पढ़ें—

छात्र गुटों में पथराव के बाद फिरोजाबाद के एसआरके महाविद्यालय में बुर्का पहनने पर लगी रोक

सीएमओ ने ली बैठक
सीएम योगी आदित्यनाथ टूंडला में जिलेभर में स्थापित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटरों का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.शिव कुमार दीक्षित ने सामुदायिक चिकित्सा केंद्र टूण्डला पर स्वास्थ्य समिति की बैठक ली। स्वास्थ्य समिति की बैठक में अध्यक्षता करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने शासन द्वारा जनता के लाभ को जारी योजनाओं आष्युमान भारत, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, जननी सुरक्षा आदि लाभार्थी योजनाओं की सूची तैयार की गई सूची के तहत कितने लोगों को योजना के तहत लाभ प्रदान किया जा चुका है इसकी भी जानकारी ली। सीएमओ ने बताया कि जिलेभर में इस समय 27 हेल्थ वैलनेस सेंटर संचालित हैं। इन सभी का मुख्यमंत्री एक ही स्थान से लोकार्पण करेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। समिति की बैठक में जिले के सभी एसीएमओ, उसायनी, कोटला के एमओआईसी के अलावा सभी आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें—

टूंडला विधानसभा उप चुनाव से पहले फिरोजाबाद में पकड़े गए अवैध हथियार, देखें वीडियो

कार्यक्रम स्थल पर लगेगा स्टाल
सीएमओ डा.शिव कुमार दीक्षित ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य विभाग एक स्टाल लगाएगा जिसके तहत लोगों को शासन द्वारा लाभार्थी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी जाएगी। स्टाल पर विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पूरी मुस्तैदी से मौजूद रहेंगे। इनके अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियों में जुट गए हैं। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने भी सभा सथल का निरीक्षण किया।