7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टूंडला विधानसभा उप चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे फिरोजाबाद, इस मैदान पर करेंगे जनसभा

— इसी माह हो सकते हैं टूंडला विधानसभा में उप चुनाव।— मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियों में जुटा प्रशासन।

2 min read
Google source verification
CM Yogi

CM Yogi

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद जिले की टूंडला विधानसभा में उप चुनाव होना है। माना जा रहा है कि इसी माह चुनाव हो सकते हैं। इसके लिए सभी राजनैतिक पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं। उप चुनाव को जीतने के लिए भाजपा एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। टूंडला विधानसभा में भाजपा ने दो प्रभारी मंत्री बनाए हैं। उन्हें यहां का चुनाव जिताने की जिम्मेदारी दी गई है। ऐसे में यहां का चुनाव जिताने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस विधानसभा में चुनावी जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें—

कश्मीर मुद्दे पर फिरोजाबाद में बोले भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री, धारा 370 हटाकर प्रधानमंत्री ने दिखाया 56 इंच का सीना

15 से 20 सितंबर के बीच में लगेगा कार्यक्रम
भाजपा नेताओं की मानें तो मुख्यमंत्री का आगमन 15 से 20 सितंबर के बीच में कभी भी हो सकता है। उनके आगमन को लेकर टूंडला नगर का ठा. बीरी सिंह कॉलेज का मैदान तय किया गया है। वह यहां के मंच से चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। टूंडला विधानसभा में उप चुनाव आगरा सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल के सीट छोड़ने के बाद खाली हुई है। अब इस सीट पर सपा, बसपा और भाजपा तीनों की निगाह लगी हुई है।

इन दो मंत्रियों को मिली कमान
टूंडला विधानसभा का चुनाव जिताने के लिए दो मंत्रियों को इस विधानसभा में लगाया गया है। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के अलावा दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बीएल वर्मा को यहां का प्रभारी बनाया गया है। इनके अलावा विस्तारक जक्ष्मीकांत अवस्थी और ब्रज क्षेत्र के मंत्री उदय प्रताप सिंह को चुनाव की तैयारियों में लगाया गया है।

विरोधियों में मची खलबली
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर विरोधियों में खलबली मची हुई है। सपा, बसपा ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। ऐसे में उन पार्टियों के सामने भी अपने प्रत्याशियों को जिताने की चुनौती है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर डीएम चन्द्र विजय और भाजपा पदाधिकारियों ने सभा स्थल का निरीक्षण किया।